scorecardresearch
 

जामिया में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भारत के कुछ हिस्सों और नेपाल में आए भूकंप के मदेदनजर अपने एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदनों को जमा करने की तारीख चार मई तक बढ़ा दी है.

Advertisement
X
Students
Students

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भारत के कुछ हिस्सों और नेपाल में आए भूकंप के मदेदनजर लिए ऑनलाइन आवेदनों को जमा करने की तारीख चार मई तक बढ़ा दी है.

जामिया के प्रवक्ता मुकेश रंजन ने बताया कि नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में आए भूकंप और उसके बाद की तबाही को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, ताकि नेपाल और भारत के प्रभावित हिस्सों के स्टूडेंट्स आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकें.

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के स्टूडेंट्स की ओर से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ाने की गुजारिशें मिलीं थीं. दरअसल, जब स्टूडेंट्स आवदेन कर कर रहे थे तो कई छात्रों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि जामिया में जो विदेशी छात्र हैं उनमें बड़ी संख्या में नेपाल से हैं.

सत्र 2015-16 के लिए कोर्सेजमें आवेदन करने की प्रक्रिया 14 अप्रैल को शुरू हुई थी और एक मई उसकी आखिरी तारीख थी.

Advertisement

रंजन ने बताया कि आखिरी तारीख चार मई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि अबतक कोर्सेज के लिए एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुके हैं.
इनपुट भाषा से

Advertisement
Advertisement