scorecardresearch
 

टाटा संस चेयरमैन पद के इंटरव्‍यू में ऐसे पास हुए एन चंद्रशेखरन

रतन टाटा के उत्‍तराधिकारी के तौर पर चुने गए एन चंद्रशेखरन ने बकायदा इंटरव्‍यू पास कर ये पद पाया है. जानिए कैसा था उनका इंटरव्‍यू...

Advertisement
X
एन चंद्रशेखरन
एन चंद्रशेखरन

टाटा संस के नए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने वो मुकाम हासिल कर दिखाया है जिसका सपना हर प्रोफेशनल देखता है. वो रतन टाटा के उत्‍तराधिकारी के तौर पर चुन लिए गए हैं.


पर ऐसा नहीं है कि चंद्रशेखन को ये पद इतनी आसानी से मिला है. उन्‍होंने इसके लिए बकायदा इंटरव्‍यू पास किया है. ये इंटरव्‍यू एक कमेटी ने लिया था. इंटरव्‍यू में उनसे उसी तरह के सवाल पूछे गए जो आमतौर पर किसी भी इंटरव्‍यू में पूछे जाते हैं.


कमेटी ने उनसे पूछा, 'आपके पास स्‍टील, ऑटो सेक्‍टर संभालने का अनुभव नहीं है. ऐसे में अगर हम आपको ये जिम्‍मेदारी देते हैं तो आप कैसे संभाल पाएंगे?', इसके जवाब में उन्‍होंने कहा, 'अकेले मैं सब नहीं संभाल सकता. मुझे एक अच्‍छी टीम की जरूरत है. फिर सब कुछ कर सकता हूं.'

Advertisement


इतनी ईमानदारी से सवालों के जवाब देने वाले चंद्रशेखरन की शायद यही बात कमेटी को भा गई. इस चयन कमेटी में खुद रतन टाटा, अमित चंद्रा, वेणु श्रीनिवासन आदि 5 लोग शामिल थे.

गौरतलब है कि इस पद की रेस में चंद्रशेखरन के अलावा राल्‍फ स्‍पेथ, हरीश मनवानी और सर जॉर्ज बकले शामिल थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement