scorecardresearch
 

घर के सामान से रोबोट बनाकर इन लड़कियों ने जीती चैम्पियनशिप

अफगानिस्तान की लड़कियों ने घर पर उपलब्ध सामान से ही रोबोट तैयार किया है. पढ़ें पूरी खबर..

Advertisement
X
congratulations to the girls robotics team
congratulations to the girls robotics team

अफगानिस्तान की छह लड़कियों ने अपने बुलंद इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर यूरोप के सबसे बड़े रोबोटिक इवेंट में जीत हासिल की है. वहीं खास बात ये है कि जिस रोबोटिक इवेंट में उन्होंने हिस्सा लिया उसके लिए रोबोट घर पर उपलब्ध सामान से तैयार किया है.

इनके इसी हुनर को आखिरकार यूरोप के Tallinn में हुए सबसे बड़े 'Robotex 2017 festival' में उन्हें सराहा गया. जहां इसी हुनर से प्रभावित होकर इन्हें विजेता भी घोषित किया गया. वहीं जीत के बाद सभी लड़कियां बेहद खुश हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा जीत मिलना बेहद ही सुखद अनुभव होता है.

अमेरिका ने नहीं दिया वीजा...

मुस्लिम होने के कारण अमेरिका ने लड़कियों को दो बार वीजा देने से मना कर दिया. यह सभी लड़कियां अमेरिका में होने वाले Global Challenge Robotics Competition में हिस्सा लेने आना चाहती थीं.

Advertisement

हालांकि बाद में इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपित दफ्तर के हस्तक्षेप के बाद इन लड़कियों वीजा दे दिया गया. जहां इन लड़कियों ने अमेरिका में आयोजित प्रतियोगिता सिल्वर मेडल जीता.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement