राजस्थान की 17 साल की खुशी तिवारी को ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में दूसरी रैंक हासिल हुई है. एआईपीएमटी सेकेंड टॉपर खुशी अब दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती हैं.
खुशी के माता-पिता दोनों डेंटिस्ट हैं और खुशी अपनी इस का सारा श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को देती है. खुशी के 720 में से 688 आए हैं. खुशी ने जो पाया है उसके लिए उसने काफी मेहनत की है. खुशी बताती हैं कि वह दिन के 14 घंटे पढ़ाई करती थी. एआईपीएमटी के लिए खुशी ने कोटा से कोचिंग ली थी.
इसी साल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एम्स) के में खुशी की 129 रैंक आई थी,यही नहीं खुशी ने आईआईटी जोधपुर में एडमिशन भी लिया था.
खुशी अब दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में लेना चाहती है. खुशी का कहना है कि एम्स के बाद इसे बेस्ट मेडिकल कॉलेज में शुमार किया जाता है. खुशी बताती हैं कि आगे चलकर उनका सपना एंडोक्राइनोलॉजिस्ट बनने का है.