RBSE 10th Result 2026 Official Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों का इंतजार अब कुछ और घंटों के लिए बढ़ गया है. बोर्ड मुख्यालय, अजमेर से मिल रही सबसे सटीक जानकारी के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट अब 23 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नतीजे आज यानी 20 मार्च को आ सकते हैं, लेकिन बोर्ड ने अंतिम समय में डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को और पुख्ता करने का फैसला लिया है.
आज क्यों नहीं आया रिजल्ट?
चर्चा थी कि रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे जारी हो सकता है, लेकिन हमारे रिपोर्टर ने बोर्ड के उच्च अधिकारियों से खास बातचीत में स्पष्ट किया है कि तकनीकी कारणों से इसमें बदलाव किया गया है. बोर्ड का मुख्य उद्देश्य 'जीरो एरर' रिजल्ट जारी करना है. 10 लाख से ज्यादा छात्रों की मार्कशीट को पोर्टल पर अपलोड करने से पहले एक फाइनल 'क्रॉस-चेक' किया जा रहा है, ताकि सर्वर क्रैश या अंकों की गड़बड़ी जैसी स्थिति पैदा न हो.
23 मार्च का शेड्यूल:
23 मार्च को दोपहर करीब 12:15 से 1:00 बजे के बीच शिक्षा मंत्री और बोर्ड सचिव संयुक्त रूप से रिजल्ट का बटन दबाएंगे. इसके तुरंत बाद राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह:
रिजल्ट की तारीख आगे बढ़ने से छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. यह देरी केवल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हर छात्र का मूल्यांकन निष्पक्ष और सटीक हो. छात्र अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें और किसी भी फर्जी लिंक या सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें. सबसे तेज और ऑथेंटिक अपडेट के लिए आजतक.इन को फॉलो करते रहें.