सीबीएसई ने JEE Main 2017 परीक्षा के रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं. आप अपने रोल नंबर और पूरी डिटेल्स के साथ jeemain.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
5वीं ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Main)
2017 परीक्षा 2 अप्रैल को हुई थी. यह 109 शहरों
के 2000 सेंटर्स पर आयोजित की गई थी.

बता दें कि JEE परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ
सेकेंडरी एजुकेशन यानी कि cbse द्वारा
आयोजित की जाती हैं. जेईई मेन और एडवांड में
रैंक के आधार पर ही छात्रों के लिए NIT,
IITs और अन्य केंद्र द्वारा पोषित टेक्निकल
इंस्टीट्यूट्स के अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन
का रास्ता साफ होता है.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट
jeemain.nic.in पर लॉग ऑन करें.
- लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
यहां दें.
- सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट सामने होगा.