Bihar School Examination Board (BSEB) ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि 12वीं कक्षा रिजल्ट आने वाले इन तीन दिनों में आ जाएगा. बता दें कि इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 13 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे.
वहीं BSEB ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि 10वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को इंतजार करना पड़ सकता है जहां उनका रिजल्ट जून के बीच में आएगा.
बतादें बिहार में इस साल 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी है.
स्टूडेंट्स ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं.
- लिंक पर क्लिक करें.
- नये पेज पर खुले फॉर्म में अपने डिटेल्स भरें.
- रिजल्ट आपके सामने होगा.
- रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर उसे सेव कर लें और उसका एक प्रिंट निकाल लें.