सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह के क्विज और गेम्स खेलने को मिलते हैं. तस्वीरों वाले कुछ गेम्स में या तो आपको कभी अंतर खोजने होते हैं तो कभी गलतियां तो कभी छिपी हुई चीजें. लोगों को ऐसे गेम्स और क्विज खेलने में बहुत मजा आता है. आज हम आपके लिए ऐसी ही तस्वीरें लेकर आए हैं जिसमें आपको 10 सेकेंड में पांच अंतर खोजने हैं. क्या आप पूरा कर पाएंगे चैलेंज?
क्या है तस्वीर?
आपके सामने जो दो तस्वीरें हैं, उन दोनों में ही आपको एक परिवार पिकनिक मनाता नजर आ रहा होगा. पहली नजर में तस्वीरें बिल्कुल एक जैसी लगेंगी, लेकिन जब आप इन तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो आपको पांच अंतर नजर आएंगे. क्या 10 सेकेंड में आप पांच अंतर खोज पाएंगे?
क्या आपने पूरा कर लिया चैलेंज? अगर हां, तो वाकई आपकी नजरें बहुत तेज हैं, लेकिन अगर आप चैलेंज पूरा नहीं भी कर पाए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस चैलेंज को पूरा करने में हम आपकी मदद करेंगे.
ये रहा जवाब
पहला अंतर तो आपको तस्वीर में दिख रही चिड़िया की आंख में नजर आ जाएगा. वहीं, दूसरा अंतर आप पाएंगे तस्वीर में दिख रहे बैडमिंटन रैकेट के पास. पहली तस्वीर में रैकेट के साथ शटल कॉक नजर आ रही होगी. जबकि, दूसरी तस्वीर में शटल कॉक नहीं है. तीसरा अंतर आपको नजर आएगा बॉल के पास खड़े बच्चे के पीछे. पहली तस्वीर में बच्चे के पीछे झाड़ी नजर नहीं आ रही है. जबकि, दूसरी तस्वीर में बच्चे के पीछे झाड़ी नजर आ रही होगी. चौथा अंतर आपको तस्वीर में जो महिला बैठी है, उसकी स्कर्ट में नजर आ जाएगा. पहली तस्वीर में महिला की स्कर्ट पर सफेद गोला नजर आ रहा है. जबकि, दूसरी तस्वीर में ऐसा नहीं है. पांचवा अंतर आपको बच्ची की स्कर्ट में नजर आएगा. नीचे तस्वीर में भी आप जवाब देख सकते हैं.

अब आपको यकीनन सारे अंतर नजर आ गए होंगे.