scorecardresearch
 

ममता बनर्जी या मोहन यादव? जानें कौन है देश का 'सबसे पढ़ा-लिखा' मुख्यमंत्री, डिग्रियों की लिस्ट कर देगी हैरान!

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. आज के दौर में लोग केवल नेता को उनके काम नहीं बल्कि उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि किस राज्य के मुख्य मंत्री सबसे ज्यादा पढ़े-लिखें हैं? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं. 

Advertisement
X
देश के इन राज्यों के मुख्यमंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे. (Photo-ITG)
देश के इन राज्यों के मुख्यमंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे. (Photo-ITG)

देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लेकिन राजनीति में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. लोग अपने मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री के एजुकेशन के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं. जो नेता ज्यादा पढ़े- लिखें होते हैं जनता उन्हें ज्यादा पसंद करती है. कई राज्यों के मुख्यमंत्री न केवल राजनीतिक तौर पर मजबूत हैं बल्कि पढ़ाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि किस राज्य के मुख्यमंत्री सबसे पढ़े-लिखे हैं?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पढ़े-लिखे सीएम में पहले स्थान पर आते हैं. उन्होंने बीएससी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए किया. इन सब के बाद मोहन यादव ने एलएलबी और एमबीए मैनेजमेंट की पढ़ाई की. उन्होंने फिर पॉलिटिकल साइंस से   पीएचडी भी पूरी की है. 

असम के मुख्यमंत्री 

इसके बाद नाम आता है असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा का आता है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुवाहाटी के जाने-माने कामरूप अकादमी स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने  गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसी कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया. इसके बाद उन्होंने उन्होंने BRM गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में  पीएचडी की डिग्री हासिल की. 

Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है. उन्होंने जोगमाया देवी कॉलेज से हिस्ट्री में बीए और कलकत्ता विश्वविद्यालय से  इस्लामी हिस्ट्री में एमए किया है. इसके साथ ही उन्होंने श्री शिक्षायतन कॉलेज से बीएड और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से  एलएलबी की डिग्री हासिल की है.

मेघालय के मुख्यमंत्री 

इसमें मेघालय के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मशहूर सेंट कोलंबा स्कूल से की है. उन्होंने अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के व्हार्टन स्कूल बीबीए और लंदन के पीरियल कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस लिस्ट में मजबूती से खड़े हैं. उनके पास कानून (Law) की डिग्री है. साथ ही उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में विशेष पढ़ाई की है, जो उनके प्रशासनिक कौशल में भी झलकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement