scorecardresearch
 

UPSSSC PET 2026: कल यूपी के 60 जिलों में प्राइमरी से इंटर तक के स्कूल बंद, 37 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2026) को देखते हुए प्रयागराज जिले में बड़ा फैसला लिया गया है. 30 अक्टूबर को 60 जिलों के कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. संतोष कुमार राय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर सभी प्रधानाचार्यों को इसका सख्त अनुपालन करने का निर्देश दिया है.

Advertisement
X
UPSSSC PET 2026: कल यूपी के 60 जिलों में प्राइमरी से इंटर तक के स्कूल बंद (AI Image)
UPSSSC PET 2026: कल यूपी के 60 जिलों में प्राइमरी से इंटर तक के स्कूल बंद (AI Image)

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए सबसे बड़ी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET 2026) कल आयोजित होने जा रही है. परीक्षा को देखते हुए प्रदेश के 60 परीक्षा केंद्र वाले जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे. यह परीक्षा दो पालियों (सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 बजे) में होगी.

इस महापरीक्षा में 37 लाख से अधिक युवा शामिल होंगे. हालांकि, अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर और वाराणसी में परीक्षा नहीं होगी, इसलिए वहां स्कूल खुले रहेंगे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी (Preliminary Eligibility Test) परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है. इस साल ग्रुप 'सी' (Group C) की तमाम भर्तियों में शामिल होने के लिए 35 लाख से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

तीन दिनों में आयोजित हो रही है परीक्षा

UPSSSC ने विधान परिषद चुनावों व अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया था. अब PET 2026 की परीक्षा तीन निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जा रही है:

पहला दिन: 25 अक्टूबर 2026 (संपन्न हो चुका है)
दूसरा दिन: 30 अक्टूबर 2026
तीसरा दिन: 1 नवंबर 2026

Advertisement

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा केंद्रों पर भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए अभ्यर्थियों को समय से काफी पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) और उसकी फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement