scorecardresearch
 

ऑफिस में काम करने के बाद भी नहीं मिल रही है ग्रोथ? सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रमोशन के 4 टिप्स 

कई बार आपने भी ये सोचा होगा कि काम तो कर रही हूं लेकिन ग्रोथ नहीं हो रहा है या उस काम का कोई अच्छा रिजल्ट नहीं आ रहा है. हर किसी ने कभी न कभी ऐसा महसूस जरूर किया होगा लेकिन हाल के दिनों में पुणे की एक कंपनी में काम करने वाले प्रोडक्ट मैनेजर रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने चार ऐसी आदतें बताई हैं, जो प्रमोशन के लिए मदद करता है. इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हमने ये कभी क्यों नहीं सोचा. 

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रमोशन टिप्स .
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रमोशन टिप्स .

कॉर्पोरेट वर्ल्ड में केवल काम करना ही काफी नहीं है बल्कि उसे सही तरह से दिखाना बहुत जरूरी है. कई बार आप जब ऑफिस में काम कर रहे होते हैं, तो कई ऐसे कर्मचारी होते हैं,जो काम भले कम करते हैं लेकिन अपने काम को दिखाने के लिए बड़ी मेहनत भी करते हैं. इससे न केवल उनके काम की सराहना होती है बल्कि हायर मैनेजमेंट तक उनकी बात भी पहुंच जाती है. लेकिन वहीं पर कई कर्मचारी ऐसे होते हैं, जो काम तो करते हैं लेकिन उसे सही तरह से दिखाना नहीं जानते हैं. पर कई बार काम होने के बाद भी आपकी ग्रोथ नहीं हो पाती है. ऐस में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुणे के एक कंपनी में काम करने वाले प्रोडक्ट मैनेजर रोहित ने इससे जुड़े अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है. 

उन्होंने चार ऐसे टिप्स दिए हैं और दावा किया है कि ये प्रमोशन दिलाने में मदद करते हैं. रोहित ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि वह पहले बहुत मेहनत करते थे लेकिन उसका रिजल्ट ग्रोथ के रूप में उन्हें नहीं मिल रहा था जिसके बाद उन्होंने अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव किया. वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

कौन सी हैं वो चार आदतें? 

रोहित ने वीडियो शेयर करते ये भी बताया कि ये कोई बड़ी आदतें नहीं थी लेकिन बहुत फायदेमंद थी. उन्होंने खुद इन्हें 6 महीने तक फॉलो किया है. 

1. वीकली विन्स 

रोहित ने वीडियो में बताया कि हर शुक्रवार को उस हफ्ते हासिल की गई कामयाबियों के बारे में लिखे फिर चाहे वह चाहे वह छोटी ही क्यों न हो. इस आदत से उन्हें खुद के काम को लेकर क्लेरिटी मिली और अपना परफॉर्मेंस रिव्यू कर पाए. 

Advertisement

2. मंथली मैनेजर अपडेट 

इसके अलावा महीने में एक बार वे अपने मैनेजर को छोटा सा मैसेज भेजते हैं. इस मैसेज में वह बताते थे कि उन्होंने क्या काम किया है, उसके क्या नतीजे रहे और उन्होंने क्या नया सीखा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Yadav (@rohitdecoded)

3. सही सवाल पूछना 

इसके अलावा वन टू वन मीटिंग में रोहित ने अपने मैनेजर से पूछा कि मुझे नेक्स्ट लेवल पर जाने के लिए खुद को तैयार करने के लिए किस चीज में सुधार की जरूरत है. 

4. मीटिंग में शामिल होना 

कर्मचारी मीटिंग में आते हैं, मैनेजर या ब़ॉस की बात को सुनते हैं और चले जाते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है. रोहित कहते हैं कि वह मीटिंग में मूक दर्शक नहीं बनेंगे. भले ही उन्हें छोटा सा इनपुट देना होगा वह अपनी बात जरूर रखते हैं. 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां एक ओर लोग उनकी सलाह को मान रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स कॉर्पोरेट चापलूसी और बेवजह का दिखावा बता रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement