scorecardresearch
 

क्या NTA के सामने है एक नई कंट्रोवर्सी? अब NIFT 2026 रिजल्ट को लेकर उठ रहें सवाल

NTA की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर अब NTA एक बार फिर विवादों में है. परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अधिकारी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए स्थिति को लेकर जानकारी दी है. 

Advertisement
X
NIFT results controversy
NIFT results controversy

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) प्रवेश परीक्षा के परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्थिति स्पष्ट की है. एजेंसी के वरिष्ठ सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि NIFT प्रवेश परीक्षा के नतीजों को लेकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं जो सही नहीं है.सूत्रों ने बताया कि इस साल NIFT प्रवेश प्रक्रिया में शामिल लगभग 12,000 उम्मीदवारों में से केवल 15 छात्रों ने परिणामों को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी. एजेंसी का कहना है कि प्राप्त सभी शिकायतों की विस्तार से जांच की गई और उनका समाधान भी कर दिया गया. 

सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों ने की थी शिकायत    
 
NTA सूत्रों के मुताबिक, कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर परिणामों को लेकर चिंता और असंतोष व्यक्त किया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. हालांकि, एजेंसी का दावा है कि शिकायतों की संख्या कुल उम्मीदवारों की तुलना में बेहद कम थी और किसी भी शिकायत में ऐसी तकनीकी गलती सामने नहीं आई जिससे परिणामों की विश्वसनीयता पर व्यापक सवाल खड़े हुए. 

सही से कराई गई थी परीक्षा 

सूत्रों ने यह भी कहा कि परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया निर्धारित मानकों के मुताबिक पूरी की गई थी. एजेंसी ने शिकायतों के दौरान उम्मीदवारों की ओर से उठाए गए मुद्दों की समीक्षा की और आवश्यक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया. गौरतलब है कि NIFT देश के प्रमुख डिजाइन और फैशन शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. हर साल बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होते हैं. ऐसे में परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर उठने वाले सवालों को लेकर एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरतती हैं. 

Advertisement

NTA की ओर से आए इस स्पष्टीकरण के बाद उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकेगी. हालांकि, अगल किसी अभ्यर्थी को अपने परिणाम को लेकर कोई परेशानी है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement