scorecardresearch
 

24 घंटे में 10 लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड! NTA ने क‍िया दावा, पर छात्र अभी भी परेशान

कल शाम तक जहां यह आंकड़ा करीब 4 लाख के आस-पास था, वहीं रात भर में छात्रों ने ताबड़तोड़ तरीके से वेबसाइट को एक्सेस किया और डाउनलोड का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंचा दिया. एक साथ लाखों छात्रों के पोर्टल पर लॉगिन करने की वजह से ही कल सर्वर क्रैश और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में एरर जैसी गंभीर दिक्कतें आ रही थीं.

Advertisement
X

आगामी 21 जून 2026 को होने जा रही नीट (UG) री-एग्जामिनेशन को लेकर छात्र लगातार टेक्न‍िकल ग्लिच के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो पाने की शिकायत कर है. वहीं एनटीए (NTA) ने दावा क‍िया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा लाइव किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपने प्रवेश पत्र सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए हैं. ये आंकड़ा बताता है कि सर्वर पर इस वक्त कितना भारी दबाव है. आइए जानते हैं कि जहां एक तरफ डाउनलोड का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिन छात्रों के एडमिट कार्ड अभी भी फंसे हुए हैं, उनके लिए एनटीए ने क्या नया भरोसा दिलाया है.

24 घंटे में 10 लाख डाउनलोड... 
कल शाम तक जहां यह आंकड़ा करीब 4 लाख के आस-पास था, वहीं रात भर में छात्रों ने ताबड़तोड़ तरीके से वेबसाइट को एक्सेस किया और डाउनलोड का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंचा दिया. एक साथ लाखों छात्रों के पोर्टल पर लॉगिन करने की वजह से ही कल सर्वर क्रैश और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में एरर जैसी गंभीर दिक्कतें आ रही थीं.

जब वेबसाइट पर एक ही समय में इतना भारी ट्रैफिक उमड़ता है, तो सर्वर का बैठ जाना लाजिमी है, लेकिन छात्रों के इस जबरदस्त रिस्पॉन्स ने यह साफ कर दिया है कि वे परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

NTA की टेक टीम ने संभाला मोर्चा
एनटीए के आधिकारिक सूत्रों और अनमोल बाली की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस पूरे मामले पर गंभीर है. एनटीए की स्पेशल टेक्निकल टीमें इस वक्त सर्वर पर आ रहे भारी-भरकम लोड की पल-पल निगरानी कर रही हैं. एनटीए ने छात्रों को एक बार फिर आश्वस्त किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को घबराने की जरूरत नहीं है. एजेंसी यह सुनिश्चित करेगी कि परीक्षा की तारीख (21 जून) से काफी पहले हर एक उम्मीदवार को उसका एडमिट कार्ड बिना किसी परेशानी के मिल जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement