scorecardresearch
 

MBSE Datesheet 2024: मिजोरम बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

Mizoram Board MBSE 10th, 12th Datesheet 2024: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट के अनुसार, एचएसएलसी परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी और 15 मार्च, 2024 को समाप्त होगी और एचएसएसएलसी परीक्षा 28 फरवरी को शुरू होगी और 28 मार्च 2024 को समाप्त होगी.

Advertisement
X
मिजोरम बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी (सांकेतिक तस्वीर)
मिजोरम बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी (सांकेतिक तस्वीर)

Mizoram Board MBSE 10th, 12th Datesheet 2024: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट (Board Exam 2024 Datehsheet) जारी कर दी है. मिजोरम बोर्ड 10वीं (HSLC) की परीक्षा 26 फरवरी से और 12वीं (HSSLC) की बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होगी. 

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट के अनुसार, एचएसएलसी परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी और 15 मार्च, 2024 को समाप्त होगी और एचएसएसएलसी परीक्षा 28 फरवरी को शुरू होगी और 28 मार्च 2024 को समाप्त होगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी.

मिजोरम एचएसएलसी बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखें

  • 26 फरवरी 2024: एम.आई.एल. (मिज़ो/वैकल्पिक अंग्रेजी/हिन्दी/नेपाली/बंगाली/मणिपुरी)
  • 29 फरवरी 2024: अंग्रेजी
  • 4 मार्च 2024: विज्ञान
  • 8 मार्च 2024: सामाजिक विज्ञान
  • 13 मार्च 2024: गणित

मिजोरम एचएसएसएलसी बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखें

  • 28 फरवरी 2024: अंग्रेजी
  • 5 मार्च 2024: एम.आई.एल. (मिज़ो/हिन्दी/नेपाली)
  • 7 मार्च 2024: कंप्यूटर विज्ञान/गृह विज्ञान
  • 11 मार्च 2024: इतिहास/भौतिकी/अकाउंटेंसी
  • 14 मार्च 2024: शिक्षा/मनोविज्ञान/भूविज्ञान/व्यावसायिक गणित
  • 18 मार्च 2024: राजनीति विज्ञान/लोक प्रशासन/व्यवसाय अध्ययन/रसायन विज्ञान
  • 22 मार्च 2024: गणित/भूगोल
  • 26 मार्च 2024: अर्थशास्त्र/जीव विज्ञान
  • 28 मार्च 2024: समाजशास्त्र

Advertisement

जो स्टूडेंट्स इस बार मिजोरम 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mbse.edu.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइड बोर्ड एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement