scorecardresearch
 

साइबर खतरे को लेकर एजेंसियां अलर्ट... री-NEET से पहले शिक्षा मंत्री ने लिया NTA दफ्तर का जायजा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी री- NEET को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर NDA दफ्तर का जायजा लिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोबारा परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगी जिसके लिए एजेंसियां अलर्ट पर हैं. 

Advertisement
X
Dharmendra Pradhan, NTA office visit
Dharmendra Pradhan, NTA office visit

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को आयोजित हुई री-नीट को लेकर NTA दफ्तर का जायजा लिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर खतरे को लेकर एजेंसियां अलर्ट पर हैं. उन्होंने परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किए गए इंतजामों को लेकर भी बात की है. 

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, अभ्यर्थियों की सुविधाएं, निगरानी तंत्र और तकनीकी व्यवस्थाओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्होंने मीडिया से बात की. शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं. 

पेपर लीक को लेकर बोले मंत्री 

NEET UG पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस मामले में जांच अभी चल रही है. हम चाहते हैं कि CBI पकड़े गए दर्जनों लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें. उन्हें उनके अपराध की गंभीरता का पता लगाना चाहिए, उनके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए, कोर्ट में जल्द सुनवाई सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसी सजा देनी चाहिए जो दूसरों के लिए मिसाल बने. जिन पार्टियों के साथ हमारा समझौता हुआ था, उन्हें अपने वादे पूरे करने थे, लेकिन उन्होंने उस वादे को तोड़ा है. हमने NTA को यह मामला सौंपा है ताकि वे कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर सकें और यह तय कर सकें कि क्या उनके खिलाफ नागरिक दायित्व के तहत केस दर्ज किया जा सकता है. 

Advertisement

राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की कही बात 

उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परीक्षा के आयोजन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.  इसके लिए केंद्र और राज्य स्तर पर सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने पर भी जोर दिया.

अधिकारियों को दिए निर्देश 

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से परीक्षा से जुड़े सभी संवेदनशील पहलुओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा. साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें.

छात्रों को दी सलाह 

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने छात्रों को सलाह दी है कि वह अपनी पढ़ाई पर फोकस करें. परीक्षा हम करवा लेंगे. इसके लिए वह हमारा सहयोग करें. अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया और बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. मंत्री ने भरोसा जताया कि संबंधित संस्थाएं और एजेंसियां मिलकर परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement