scorecardresearch
 

CBSE ने मिडिल ईस्ट हिंसा के बीच टाले एग्जाम, जानें किन देशों में बदला शेड्यूल

दुनियाभर के 26 देशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त 300 से ज्यादा स्कूल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाती है. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच CBSE अपडेट जारी किया है. 

Advertisement
X
 मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच CBSE अपडेट जारी किया है. (Photo: Pexels)
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच CBSE अपडेट जारी किया है. (Photo: Pexels)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों के बाद मिडिल ईस्ट देशों में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ऐसे में स्थिति को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रही 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है. बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी साझा की है. पोस्ट में लिखा है कि स्टूडेंट्स और स्कूलों को बताया जाता है कि मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात की वजह से बोर्ड ने मिडिल ईस्ट इलाके में सोमवार, 2 मार्च, 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है.

पोस्ट कर दी जानकारी 
 
पोस्ट में CBSE ने  आगे बताया कि नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. बोर्ड की ओर से 3 मार्च 2026 को हालात का रिव्यू करेगा और 5 मार्च को होने वाली परीक्षा के बारे में फैसला लेगा. उन्होंने आगे लिखा कि सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपने स्कूलों के टच में रहें और ऑफिशियल वेबसाइट को फॉलो करें.

इन देशों में आयोजित करवाती है परीक्षा 

बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) भारत के अलावा विदेश के 26 देशों में हर साल बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करवाती है. दुनियाभर में बोर्ड से मान्यता प्राप्त 200 से ज्यादा स्कूल हैं. बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE उनमें से एक देश है जहां CBSE परीक्षाओं का आयोजन करती हैं. 
  
क्या चल रहा है मिडिल ईस्ट में?

Advertisement

बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शनिवार को ईरान पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई समेत कई सैन्य जनरलों की मौत हो गई है. हालांकि, यह हमले अब भी जारी हैं.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement