आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image) Bihar Board 12th Result 2026 Live:बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के परीक्षार्थियों का सस्पेंस खत्म कर दिया है. बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.
आजतक.इन पर आपको 23 मार्च को सबसे पहले रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और टॉपर्स की पूरी लिस्ट मिलेगी. पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन पहले ही पूरी हो चुकी थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड कभी भी परिणाम की घोषणा कर सकता है. ऐसे में छात्रों को रोल नंबर, रोल कोड समेत सारी जानकारी तैयार रखने का सलाह दी जा रही है.
यह भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: बिहार में बेटियों का 'महा-धमाका', 26 में से 19 टॉपर्स लड़कियां, जानें पास प्रतिशत
|
रैंक 1 |
अदिति कुमारी (पटना) |
480 अंक |
| रैंक 2 | माही कुमारी (पटना) | 476 अंक |
| रैंक 3 | निशिका श्री (पटना) | 475 अंक |
| रैंक 1 | निशु कुमारी (गया) |
479 अंक |
| रैंक 2 | सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) और एमडी लकी अंसारी (पूर्णिया) | 478 अंक |
| रैंक 3 | नसरीन प्रवीन (प. चंपारण), साजिया अंसारी (नालंदा), निसु कुमारी (दरभंगा) और आदर्श (सहरसा)477 अंक |
477 अंक |
| रैंक 1 | आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) | 481 अंक |
| रैंक 2 | साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नवादा) | 479 अंक |
| रैंक 3 | अनामिका कुमारी (बेगूसराय) | 478 अंक |
साइंस स्ट्रीम से समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर टॉप किया है. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम से पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंकों (96.00%) के साथ पहला स्थान हासिल किया. सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है. आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) हासिल कर टॉप किया है, वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी 478 अंकों के साथ दूसरे स्थान हासिल किया है.
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही टॉपर का नाम सामने आ गया है. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, सीतामढ़ी और नवादा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बनीं. आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया.
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप किया है. वहीं, साइंस स्ट्रीम में छात्र ने पहल स्थान हासिल किया. इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा है, जिसमें छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है. वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा.
बिहार बोर्ड 12वीं आंसर कॉपी का मूल्यांकन का काम 25 दिनों में पूरा किया गया है.
परीक्षा में कुल 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 85.19 % परीक्षार्थी पास हो गए हैं.
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इसके साथ ही के साथ ही जो छात्र इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट के साथ आजतक के वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है.
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है.
रिजल्ट जारी होने में 5 मिनट से भी कम का टाइम बचा हुआ है.
बता दें कि आज BSEB दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट की घोषणा करने जा रही है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा करेंगे.
बिहार बोर्ड 2025 में छात्रों में टॉप किया था उनमें साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 96.8% हासिल कर पहला स्थान पाया था.
कॉमर्स में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 95% हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था. वहीं, आर्ट्स में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 94.6% प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था.
अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो, वह कॉपियों के री-इवाल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉपर को 2 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, पदक के साथ प्रशस्ति सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.दूसरे टॉपर को 1.5 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा. वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले को 1 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा.
वहीं, अगर पिछले साल की बात करें, तो ट्रेंड में देखा गया है कि बिहार बोर्ड पिछले 4 सालों से मार्च में ही परिणाम की घोषणा कर रहा है.
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आसानी से देखने के लिए छात्र आजतक की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. नतीजे जारी होते ही आपको इससे जुड़ा अपडेट मिल जाएगा.
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना क्रेडेंशियल्स तैयार रखें. इनमें रोल नंबर, रोल कोड के साथ डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम समेत कई चीजें शामिल हैं. कोशिश करें कि अपना एडमिट कार्ड भी अपने साथ रखें. छात्रों को सारी जानकारी उनके एडमिट कार्ड में मिल जाएगी.
बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 13, 17,846 छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का वेट कर रहे छात्रों के कुछ देर का इंतजार और करना होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रिजल्ट जारी होने की तारीख और टाइम की घोषणा कर दी है. इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 मार्च को 1.30 बजे जारी किया जाएगा.