scorecardresearch
 

NEET ने तोड़ा छात्रों का मनोबल, 2.79 लाख ने नहीं दी परीक्षा, जान लें पहले का भी रिकॉर्ड

री-नीट परीक्षा पूरी हो चुकी है लेकिन इसे लेकर चर्चा अभी तक खत्म नहीं हुई है. लेकिन इस बार जो चर्चा हो रही है, वह छात्रों की संख्या को लेकर है. दरअसर, ऐसा माना जा रहा था कि करीब 22.79 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले थे लेकिन इसमें गिरावट दर्ज की गई है. इसमें से करीब 20 लाख छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए जिसका मतलब साफ है कि 2.79 लाख छात्रों ने परीक्षा नहीं दी.

Advertisement
X
2.79 लाख छात्र नहीं हुए री-नीट परीक्षा में शामिल.
2.79 लाख छात्र नहीं हुए री-नीट परीक्षा में शामिल.

नीट यूजी के री-एग्जाम में उम्मीद से कम छात्रों की मौजूदगी दर्ज की गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, 21 जून को हुई परीक्षा में केवल 20 लाख छात्र ही शामिल हुए हैं यानी कि 2.79 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे. ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि परीक्षा के लिए कुल 22.79 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन इसमें से 2.79 लाख छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे. हालांकि, छात्रों की संख्या कम होने से MBBS की सीटों के लिए 
कंपटीशन कम जरूर हुआ है. 

3 मई को शामिल हुए थे इतने छात्र 

रिपोर्ट बताती हैं कि री-नीट में 87.75 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई है जबकि 3 मई को हुई परीक्षा में 96.72 प्रतिशत छात्र शामिल हुए थे. कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि साल 2021 से 2026 तक ये आंकड़ा सबसे ज्यादा  अनुपस्थिति का रहा है. 

क्या कहते हैं आंकड़े?

वर्ष     रजिस्टर्ड     परीक्षा में शामिल   अनुपस्थित
2019      15,19,375   14,10,755  1,08,620
2020  15,97,435   13,66,945  2,30,490
2021 16,14,777   15,44,273  70,504
2022 18,72,343 17,64,571   1,07,772
2023 20,87,462 20,38,596  48,866
2024 24,06,079    23,33,297  72,782

री-नीट 2026 का कैलकुलेशन 

कुल रजिस्ट्रेशन    22,79,743
लड़कियां    58% (13,32,928)
लड़के    42% (9,46,815)
पहली परीक्षा में उपस्थित    96.72% (22,05,035)
दूसरी परीक्षा में तकरीबन उपस्थित    87.75% (20 लाख)

कम हुआ कंपटीशन 

परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या कम होने से MBBS की सीटों के लिए कंपटीशन कुछ कम जरूर हुआ है. साल 2026 के आंकड़े बताते हैं कि 780 मेडिकल सीटों में करीब 1,18,190  MBBS की सीटें हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement