scorecardresearch
 

कंप्यूटर की CCC कोर्स जिसकी होती है सरकारी नौकरी में जरूरत, जान लें क्यों जरूरी है ये सर्टिफिकेट

अक्सर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों से कंप्यूटर की सीसीसी सर्टिफिकेट की डिमांड की जाती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि यह कोर्स कितने महीने का है या इसमें क्या पढ़ाया जाता है और आखिर क्यों सरकारी नौकरी में इसकी जरूरत होती है?

Advertisement
X
अक्सर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों से कंप्यूटर की   सीसीसी सर्टिफिकेट की डिमांड करते हैं. (Photo : Pexels )
अक्सर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों से कंप्यूटर की सीसीसी सर्टिफिकेट की डिमांड करते हैं. (Photo : Pexels )

आज के डिजिटल टाइम में कंप्यूटर नॉलेज किसी भी नौकरी के लिए बेहद जरूरी है. खासकर सरकारी नौकरियों में आवेदन करते समय CCC (Course on Computer Concepts) सर्टिफिकेट कई पदों के लिए अनिवार्य योग्यता के रूप में मांगा जाता है. अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह कोर्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 

क्या है CCC कोर्स?

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की ओर से संचालित CCC एक बेसिक कंप्यूटर कोर्स है. इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी देना है, ताकि वे ऑफिस से जुड़े डिजिटल काम को आसानी से कर सकें. यह पाठ्यक्रम आम आदमी को बेसिक लेवल की जानकारी प्रदान करने के लिए बनाया गया है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार कंप्यूटर का उपयोग कर काम कर सकते हैं. 

कोर्स में सिखाई जाती है ये स्किल्स 

कंप्यूटर से जुड़े इस कोर्स में उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, MS Word, Excel, PowerPoint, इंटरनेट और ईमेल का यूज, डिजिटल पेमेंट और साइबर सुरक्षा के साथ ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना भी सिखाया जाता है. 

सरकारी नौकरी में होती है जरूरत 

कई राज्य सरकारों और विभागों में क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पंचायत सहायक, लेखपाल समेत कई पदों पर CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है. यह सर्टिफिकेट बताता है कि उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान है. डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अधिकांश सरकारी कामकाज ऑनलाइन हो चुके हैं, इसलिए कंप्यूटर की नॉलेज होना उम्मीदवारों को जरूरी है. इतना ही नहीं प्राइवेट जॉब में भी इस कोर्स को करने के बाद अच्छे पैकेज के जॉब मिलते हैं. 

Advertisement

कितने महीने का होता है कोर्स ?

आमतौर पर CCC कोर्स 3 महीने का होता है. परीक्षा ऑनलाइन होती है और पास होने पर NIELIT की ओर से सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. 

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

ऐसे छात्र जिन्हें NIELIT से मंजूर संस्थान स्पॉन्सर करते हैं, वे CCC कोर्स कर सकते हैं. इसमें पढ़ाई की योग्यता जरूरी नहीं है. साथ ही वे उम्मीदवार जिन्हें ऐसे स्कूल या कॉलेज स्पॉन्सर करते हैं, जिन्हें CCC चलाने के लिए NIELIT से खास पहचान संख्या मिली है. यहां भी शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं है. जो छात्र किसी संस्थान से कोर्स किए बिना खुद से फॉर्म भरकर परीक्षा देना चाहते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भी कोई न्यूनतम पढ़ाई की शर्त नहीं है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement