scorecardresearch
 

10वीं पास के लिए इंडियन तटरक्षक में निकली वैकेंसी, ऐसे करें APPLY

Indian Coast Guard ने Cook और Steward के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती उन लोगों के लिए है, जो खाना बनाने की बढ़िया समझ रखते हो.

Advertisement
X
Indian Coast Guard Recruitment 2017
Indian Coast Guard Recruitment 2017

Indian Coast Guard ने Cook और Steward पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती उन लोगों के लिए है, जो खाना बनाने की बढ़िया समझ रखते हो. साथ ही मांसाहारी और शाकाहारी खाना पकाना जानते हो. उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी जानकारियां नीचे दी गई हैं.

भर्ती विवरण

Indian Coast Guard

पदों के नाम

Cook

Steward

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है.

उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल होनी चाहिए.

आवेदन करने की आखिरी तारीख

23 अक्टूबर 2017

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें. नोटिफिकेशन में आवेदन फीस, उम्र सीमा आदि से जुड़ी जानकारी लेकर अप्लाई करें. आवेदन के बाद एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास संभाल कर रख लें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement