scorecardresearch
 

UP में सरकारी नौकरी का क्रेज: कांस्टेबल की एक सीट के 89 दावेदार! Phd-MSc वालों ने भी आजमाई है किस्मत

यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 8 जून से परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है. तीनों दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में करीब 32,679 पदों पर 30 लाखों परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो 1 पद के लिए 89 दावेदार के बीच कम्पटीशन है. हैरान करने वाली बात यह है कि 12वीं पास योग्यता वाली इस पद के लिए Phd होल्डर भी आवेदन कर रहे हैं. इससे यूपी में सरकारी नौकरी का क्रेज देखने को मिल रहा है.

Advertisement
X
12वीं पास नौकरी के लिए Phd होल्डर ने भी किया आवेदन.
12वीं पास नौकरी के लिए Phd होल्डर ने भी किया आवेदन.

नौकरी न होने का दुख उस युवा से पूछे जिसके पास 100 जिम्मेदारियां हो और वो उनमें से एक भी जिम्मेदारी को पूरा न कर पा रहा हो. वो युवा जिसने Phd तो पास कर ली लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए अभी भी मेहनत कर रहा है. 12वीं पास वाली नौकरी के लिए भी आवेदन कर रहा है. उत्तर प्रदेश में इन दिनों नौकरी का मेला लगा हुआ है. परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून को आयोजित हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते सड़कों से लेकर बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों तक सिर्फ और सिर्फ युवाओं के सिर ही दिखाई दे रहे हैं.

आलम यह है कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है और हर तरफ अपनी किस्मत आजमाने निकले युवाओं का रेला है. इस परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों की तादाद इतनी बड़ी है कि इसकी तुलना देश के दो राज्यों की कुल आबादी से की जा रही है. इस रोजगार पाने की जंग को जीतने के लिए केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों के युवा भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. 

सरकारी आंकड़े बताते हैं कि कांस्टेबल भर्ती  परीक्षा में करीब 32,679 पदों के लिए 29 लाख से ज्यादा युवा मैदान में हैं. गणित सीधा और बेहद हैरान कर देना वाला है. महज 1 पद के लिए 89 दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला है. लेकिन इस परीक्षा की सबसे हैरान और भावुक कर देने वाली तस्वीर यह है कि न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होने के बावजूद, इस लाइन में एमएससी और पीएचडी (Ph.D) होल्डर्स भी खड़े हैं. उच्च शिक्षा की डिग्रियां जेब में होने के बाद भी बेरोजगरी ने उन्हें इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है. 

Advertisement

डिग्री बड़ी, मजबूरी उससे भी बड़ी

जरा सोचिए, जिस युवा ने अपनी जिंदगी के 25 साल किताबों को खंगालने, रिसर्च करने और बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल करने में लगा दिए, अपने से कम डिग्री वाली नौकरी के लिए लाइन में लगा हुआ है. घर वाले सवाल कर रहे हैं कि डिग्री तो पूरी हो गई है पर नौकरी कब लगेगी? 

यूपी में सरकारी नौकरी का क्रेज 

लेकिन गलती केवल उन युवाओं की नहीं है बल्कि सालों से चली आ रही परंपरा की भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक युवाओं के दिमाग में सरकारी नौकरी का मानो कीड़ा है. उनके दिमाग में शुरू से ही सरकारी नौकरी करने की बात दिमाग में डाली जाती है, जो एक बड़ा कारण है कि वो अन्य नौकरियों को काम नहीं समझते हैं. 

1 सीट पर 89 दावेदार

इस बार यूपी पुलिस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 32,679 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए 29 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है. यानी 1 सीट पर 89 दावेदार आमने -सामने हैं. इन 89 उम्मीदवारों में से कोई 1 उम्मीदवार आगे जाएगा और बाकी सब का सपना दूर हो जाएगा. इस मौके के लिए कोई भी उम्मीदवार पीछे नहीं हटना चाहता है. 

Advertisement

यूपी में बेरोजगारी का आलम 

लेकिन इस घटना में सबसे चौंकाने वाला और चिंताजनक पहलू यह है कि 12वीं पास योग्यता वाले इस पद के लिए PhD, M.Tech, B.Tech, MBA और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री धारक युवा भी लाइन में लगे हैं. उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी के इस आलम और युवाओं के संघर्ष आसान नहीं है.
 
सड़कों से स्टेशनों तक संघर्ष

परीक्षा के दिनों में उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सड़कों पर उमड़ी युवाओं की भारी भीड़ इस जमीनी हकीकत को बताती हैं. जून की इस भीषण गर्मी में भी युवा अपनी जान हथेली पर रखकर, ट्रेनों और बसों में लटककर दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं. यह भीड़ सिर्फ परीक्षा देने नहीं जा रही बल्कि अपने और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य की तलाश में भटक रही है. 

सरकारी नौकरी का आकर्षण 

इतनी बड़ी संख्या में आवेदन इस बात का भी संकेत हैं कि आज भी युवाओं के बीच सरकारी नौकरी की सुरक्षा, स्थायित्व और सामाजिक सम्मान सबसे ऊपर है. प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों की अनिश्चितता और कम सैलरी के कारण, पोस्ट ग्रेजुएट (PG), बीटेक (B.Tech) और अन्य उच्च डिग्री धारक युवा भी कांस्टेबल जैसी शुरुआती स्तर की नौकरियों के लिए आवेदन करने को मजबूर हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement