scorecardresearch
 

SSC Exam Calendar 2024: फरवरी में होंगी एसएससी की ये परीक्षाएं, एग्जाम कैलेंडर जारी

SSC February Exam Calendar 2024: एसएससी द्वारा जारी फरवरी 2024 एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-19 और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020-22 6 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी.

Advertisement
X
SSC February Exam Calendar 2024: यहां देखें जरूरी एग्जाम डेट्स
SSC February Exam Calendar 2024: यहां देखें जरूरी एग्जाम डेट्स

SSC February Exam Calendar 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फरवरी 2024 में आयोजित होने वाली एसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2024) जारी कर दिया है. एसएससी फरवरी के पहले-दूसरे सप्ताह में स्टेनोग्राफर, यूडीसी, एलडीसी और अन्य पदों के लिए डिपार्टमेंल परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एसएससी फरवरी एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं.

SSC February Exam Calendar 2024: यहां देखें जरूरी एग्जाम डेट्स

  • आधिकारिक द्वारा जारी फरवरी 2024 एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-19 और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020-22 6 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी.
  • एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-19 और एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020-22 7 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. 
  • जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2019-20 और जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2021-2022 8 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी. 
  • केंद्रीय सचिवालय सहायक ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2018-22 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी.

SSC Exam Calendar 2024: फरवरी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने का तरीका
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं. होम पेज पर 'Important Notice: Schedule of Examinations' पर क्लिक करते ही एग्जाम कैलेंडर की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी. इसमें अपनी भर्ती परीक्षा की तारीख चेक करें और आगे के लिए एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करके अपने पास रख लें. एग्जाम कैलेंडर अभी डाउनलोड करने के लिए

Advertisement

बता दें कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले अपलोड करेगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी  के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement