scorecardresearch
 

487 शिक्षकों के लिए निकली वैकेंसी, जानें कितनी होगी सैलरी...

अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. SSA ने बंपर भर्तियां निकाली हैं. कौन कर सकता है आवेदन और कितनी होगी सैलरी जानें सब कुछ...

Advertisement
X
शि‍क्षकों के लिए निकली वेकेंसी
शि‍क्षकों के लिए निकली वेकेंसी

SSA (सर्व शि‍क्षा अभियान) ने नोटिफिकेशन जारी कर शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य प्रतिभागी 487 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.


पदों के नाम
अपर प्राइमरी टीचर
प्राइमरी टीचर
पार्ट टाइम टीचर

पदों की संख्या
487

योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले प्रतिभागी इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं.


कितनी हो उम्र
इन पदों के लिए अधि‍कतम 28 साल की उम्र योग्य मानी गई है. इसे ज्यादा उम्र के प्रतिभागी इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते. SC/ST/PWD कैंडिडेट के सरकारी नियम लागू होंगे.

चयन प्रक्रिया
इंटरव्यू के आधार पर नियुक्त‍ियां होंगी.


सैलरी
अपर प्राइमरी टीचर का वेतन 26,453 रुपये प्रति माह होगा
प्राइमरी टीचर को 21,175 रुपये मासिक वेतन के रूप दिया जाएगा
पार्ट टाइम टीचर को 12,809 रुपये वेतन मिलेगा.

Advertisement

एप्ल‍िकेशन फीस
आवेदन करने के लिए आपको एप्ल‍िकेशन फीस के रूप में 50 रुपये देने होंगे, जो डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या चलान के जरिये दिए जा सकते हैं.

महत्वपूर्ण तारीख
जितनी जल्दी हो आवेदन करें.


कैसे करें आवेदन
आवेदक SSA की ऑफिशि‍यल वेबसाइट www.westkameng.nic.in पर जाकर एप्ल‍िकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement