scorecardresearch
 

कहीं बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन, तो कहीं मिलेगी 85 हजार सैलरी, इन विभागों में सरकारी नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई विभागों में नौकरी के लिए अवसर मौजूद हैं. ऐसे में अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो उसके पहले सारी डिटेल जान लीजिए. 

Advertisement
X
सरकारी नौकरी का शानदार मौका.
सरकारी नौकरी का शानदार मौका.

सरकारी नौकरी का क्रेज आज भी युवाओं के बीच बना हुआ है. ऐसे में देश के कई अलग-अलग विभागों में नौकरी के कई अवसर निकले हैं. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो  पहले जान लीजिए कि किन विभागों में नौकरी के शानदार अवसर हैं, कितनी सैलरी मिलेगी या इसपर किस तरह से आवेदन कर सकते हैं. 

बिहार लोक सेवा आयोग 

बिहार लोक सेवा आयोग ने पीजीटी समेत अन्य पर 32,388 पदों पर भर्ती के लिए जानकारी शेयर की है. इन पदों पर आवेदन 1 सितंबर से शुरू होगा, जो 30 सितंबर को बंद हो जाएगा. पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं, D.El.Ed, B.El.Ed या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, इसमें सिलेक्शन प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40 से 55 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी. 

राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग 

राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारी के 24,753 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं, जो  28 सितंबर को बंद हो जाएगा. पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं है. हालांकि, इसमें सिलेक्शन लॉटरी प्रोसेस के बेसिस पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 7,410 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. 

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के लिए 2482 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन 18 अगस्त से शुरू हो चुके हैं, जो 7 सितंबर को बंद हो जाएगा. पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए. हालांकि, इसमें सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 48,480 से 85,920 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. 

रेलवे में भर्ती 

रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट समेत अन्य पर 1421 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. पदों पर आवेदन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं, जो 14 सितंबर को बंद हो जाएगा. पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास पद के मुताबिक, 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही ITI की डिग्री भी होनी चाहिए. हालांकि, इसमें सिलेक्शन सीबीटी, टाइपिंग, डीवी और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19,900 से 35,4000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement