राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है. हालांकि, आवेदन 15 अगस्त 2026 से जारी हो जो, 13 अक्टूबर को बंद हो जाएगी. इस पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों की खास बात यह है कि इसके लिए कोई खास डिग्री की जरूरत नहीं है. इस भर्ती के तहत TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पद भरे जाएंगे.
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पदों पर आवेदन नहीं किया है, वह जल्द ही इसपर आवेदन कर लें. जो छात्र इसमें दी गई शर्तों को पूरी करता हो, वह ऑफिशियल वेवसाइट lsg.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि पहले इन पदों पर आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी लेकिन एक बार फिर उन्हें मौका देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है.
क्या चाहिए योग्यता?
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है. वहीं, सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए. हालांकि, इसके लिए कोई खास पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं है. वहीं, अगर उम्र सीमा की बात करें, तो 1 जनवरी, 2026 के मुताबिक, न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम एज 40 साल की है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक, एज में छूट दी जाएगी.
कैसा करना है आवेदन?
राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
अगर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो पहले उसे पूरा कर लें.
ऑनलाइन आवेदन लिंक के क्लिक करो और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
अपनी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) का यूज करके लॉग इन करें.
व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य विवरणों के साथ एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरें.
फ़ोटो और साइन जैसे डॉक्यूमेंट को अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
सभी जानकारियों को एक बार चेक कर लें और एप्लीकेशन फ़ॉर्म जमा करें.