scorecardresearch
 

एक हफ्ते में दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट ने कमाए लाखों! कहा- पहले फ्री में करती थी काम

सोशल मीडिया पर लोग अपनी कमाई, नौकरी और ऑफिस कल्चर को लेकर अपने अनुभव शेयर करते हैं. हाल में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मेकअप आर्टिस्ट बता रही है कि वह एक हफ्ते में कितनी कमाई करती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग बेहद हैरान हैं और कह रहे हैं कि क्या उन्हें भी यह काम कर लेना चाहिए था.  

Advertisement
X
एक हफ्ते में कमा लिए 4.5 लाख रुपये.
एक हफ्ते में कमा लिए 4.5 लाख रुपये.

सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की कमाई के बड़े आंकड़े दिखाई देते हैं, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने के पीछे की मेहनत नजर नहीं आती. दिल्ली की एक मेकअप आर्टिस्ट मोमिना ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की है, इसकी जानकारी शेयर की है. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करतेहुए उन्होंने यह भी बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. वीडियो में उन्होंने बताया कि वह एक हफ्ते में लाखों की कमाई करते हैं. तो चलिए जान लेते हैं आखिर वह एक हफ्ते में कितनी कमाई करती हैं?  

वीडियो में बताया आंकड़ा 

इंस्टाग्राम पर शेयर कि गए वीडियो में मोमिना ने सात दिनों के दौरान मिली पांच बुकिंग से हुई कमाई का पूरा हिसाब बताया. वह खुद को सॉफ्ट ग्लैम स्पेशलिस्ट बताती हैं. उनकी कमाई में ब्राइडल मेकअप के साथ पार्टी मेकअप की बुकिंग भी शामिल थी.हालांकि, अलग-अलग पार्टी या शादी के लिए चार्ज भी अलग था, इसके साथ उन्होंने 4.5 लाख रुपये की कमाई कर ली.  

पांच बुकिंग से हुई 4.5 लाख रुपये की कमाई

मोमिना ने अपने एक हफ्ते के काम का ब्योरा देते हुए बताया कि उनकी पहली बुकिंग 63,000 रुपये की थी. इसमें उन्हें तीन अलग-अलग मेकअप लुक तैयार करने थे. इसके बाद उन्होंने एक शादी के लिए मेकअप किया, जिसके लिए उन्हें 73,000 रुपये मिले. इसके बाद वह ब्राइडल मेकअप के लिए कसौली गईं.

Advertisement

इस बुकिंग से उन्होंने 55,000 रुपये की कमाई की. दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने एक क्लाइंट के लिए कई लुक तैयार किए और उसके परिवार के सदस्यों का पार्टी मेकअप भी किया. इस पूरे काम की बुकिंग 2.2 लाख रुपये की थी. सप्ताह के आखिर में उन्होंने एक और ब्राइडल मेकअप बुकिंग पूरी की, जिसके लिए 37,500 रुपये मिले. इन पांचों बुकिंग को मिलाकर उनकी कुल कमाई करीब 4.5 लाख रुपये हुई. 

इस कमाई के पीछे है सालों की मेहनत

मोमिना ने अपनी पोस्ट में बताया कि लोग उनकी कमाई के आंकड़े देखते हैं, लेकिन उसके पीछे की मेहनत को नहीं देखते हैं. उनके मुताबिक, प्रीमियम क्लाइंट्स और लगातार मिलने वाली बुकिंग तक पहुंचने से पहले उन्होंने कई बार बिना पैसे के कोलैबोरेशन किए. इन फ्री कोलैबोरेशन का मकसद अपना पोर्टफोलियो तैयार करना और लोगों के सामने अपनी स्किल को दिखाना था.

उन्होंने आगे कहा कि आज मिलने वाली बुकिंग लगातार सीखने, मेहनत करने और हर क्लाइंट को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का नतीजा है. उनकी कहानी यह भी दिखाती है कि किसी प्रोफेशन में शुरुआत करने के बाद पहचान और भरोसा बनाने में समय लग सकता है.सोशल मीडिया पर सफलता की तस्वीर दिखाई देती है, लेकिन उसके पीछे का संघर्ष अक्सर नजरों से दूर रह जाता है.

Advertisement

लोग कर रहे हैं तारीफ 

जब मोमिना ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, तो इसके बाद से लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. कुछ यूजर ने मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर करियर बनाने और कमाई को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने उनकी कमाई को को देखते हुए इस फील्ड में आने की इच्छा जताई. हालांकि, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि हर मेकअप आर्टिस्ट को ऐसे क्लाइंट्स और इतनी महंगी बुकिंग नहीं मिलतीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement