scorecardresearch
 

PAK vs ENG: हरी जर्सी छोड़ गुलाबी रंग में क्यों उतरी पाकिस्तानी टीम? वजह आई सामने

इससे पहले पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भी पाकिस्तान ने 'पिंक डे' का आयोजन किया था. लेकिन वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में इस तरह की जागरूकता मुहिम को पहली बार शामिल किया गया है.

Advertisement
X
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पहनी पिंक जर्सी. (PHOTO: X)
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पहनी पिंक जर्सी. (PHOTO: X)

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे रोमांचक वनडे ट्राई-सीरीज मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने मैदान पर एक नए अवतार में नजर आई. पाकिस्तान की टीम अपनी पारंपरिक हरी जर्सी को छोड़कर गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी है. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मुकाबले को 'पिंकटोबर' के तहत ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित किया है. खिलाड़ियों के साथ-साथ मैच अधिकारियों और कोचिंग स्टाफ ने भी पिंक रिबन पहनकर इस मुहिम में अपनी एकजुटता दिखाई है, जिसका मकसद खेल के जरिए लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है. 

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुमैर अहमद सैयद ने इस खास पहल पर आधिकारिक बयान जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड देश में क्रिकेट की लोकप्रियता और उसके प्रभाव से जुड़ी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी समझता है.   

 इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

मुकाबले की बात करें तो लाहौर की पिच पर इंग्लैंड की टीम टॉस के बाद संघर्ष करती नजर आ रही है. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 29.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए थे. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों को बांधकर रखा. 

Advertisement

कप्तान शाहीन अफरीदी ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 6.4 ओवरों में 33 रन देकर 3 अहम विकेट झटक लिए हैं. इसके अलावा हारिस रऊफ ने भी एक सफलता अपने नाम की है. इंग्लैंड की तरफ से ओपनर बेन डकेट डटे हुए हैं और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद पारी खेल रहे हैं, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं. 

बेन डकेट का साथ देने के लिए सैम करन ने भी 42 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन वह शाहीन अफरीदी का शिकार बन गए. फिलहाल पाकिस्तानी गेंदबाज दबाव बनाए हुए हैं और देखना यह होगा कि इंग्लिश टीम इस गुलाबी मैच में कितना स्कोर खड़ा कर पाती है.   

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, शादाब खान, अराफात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), रजाउल्लाह, हारिस रऊफ.

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, हेनरी क्रोकोम्बे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement