scorecardresearch
 

घर बैठे मिला रोजगार का मौका... नूंह में 1900 युवाओं का रजिस्ट्रेशन, इंटरव्यू के बाद सैकड़ों को मिली नौकरी

Nuh Employment Fair News: नूंह में शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 564 युवाओं को मिली नौकरी, 154 का सरकारी अप्रेंटिस के लिए चयन. 30 कंपनियों ने लिए इंटरव्यू. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में लगा भव्य रोजगार मेला.(Photo:ITG)
शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में लगा भव्य रोजगार मेला.(Photo:ITG)

हरियाणा के नूंह जिले स्थित पिछड़े मेवात क्षेत्र में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन के सहयोग और उद्यमिता विभाग की पहल पर यह मेला शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार को संपन्न हुआ. इस मेले में जिले के आईटीआई (ITI) और पॉलिटेक्निक कॉलेजों से पासआउट सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. दिनभर चले इंटरव्यू के दौर के बाद 564 युवाओं का प्राइवेट कंपनियों में चयन हुआ, जबकि 154 अभ्यर्थियों को सरकारी विभागों में एक साल के लिए अप्रेंटिस के पद पर चुना गया.

रोजगार मेले के आयोजकों और अधिकारियों ने बताया कि मेले के लिए लगभग 50 छोटी-बड़ी कंपनियों को निमंत्रण भेजा गया था, जिनमें से 30 कंपनियों के प्रतिनिधि और HR अधिकारी इंटरव्यू लेने के लिए पहुंचे.

पोर्टल और मौके पर कुल 1,900 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 1200 से 1300 अभ्यर्थी मेले में उपस्थित हुए. रोजका मेव स्थित आईएमटी में कार्यरत एक कंपनी के अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी ने स्वीकृत 50 पदों में से इंटरव्यू के आधार पर 30 योग्य आईटीआई पास उम्मीदवारों को तुरंत चयनित कर लिया है.

मेवात के हुनर पर सरकार का विशेष ध्यान

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है कि मेवात जैसे प्रतिभाशाली और ऊर्जावान क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया कराया जाए.

Advertisement

उन्होंने कहा, पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने विशेष पहल करके मेवात क्षेत्र के भीतर ही इतना बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया है. पहले यहां के युवाओं को इंटरव्यू और नौकरी के लिए दूसरे जिलों या राज्यों में भटकना पड़ता था. रोजका मेव आईएमटी और उजिना के आसपास नई इंडस्ट्रीज शुरू हो रही हैं, जिससे बेरोजगारी का स्थायी समाधान होगा.''

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के मंत्री गौरव गौतम को मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके और उन्होंने युवाओं के नाम अपना प्रेरणादायक संदेश भेजा.

मेवात की बेटियों ने दिखाई ताकत 

रोजगार मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय युवतियों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई. कई फाउंडेशन्स और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा युवतियों को उनके कौशल के अनुसार नौकरियां दी गईं.

चयनित युवतियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से उनके परिवारों का सहयोग मिलेगा और समाज में यह संदेश जाएगा कि जब मेवात की बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगी, तभी पूरा क्षेत्र तरक्की करेगा. आयोजकों ने वंचित रह गए अभ्यर्थियों से निराश न होने और अपनी स्किल में सुधार कर आगामी मेलों में फिर प्रयास करने का आह्वान किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement