scorecardresearch
 

M.Tech में एडमिशन के लिए GATE 2026 का शेड्यूल हुआ जारी, यहां पर चेक कर लें पूरा टाइम टेबल

आईआईटी रुड़की ने सीओएपी (COAP) 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसका पहला राउंड 11 मई 2026 से शुरू होगा. 

Advertisement
X
COAP 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. (Photo : Pexels)
COAP 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. (Photo : Pexels)

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी (IIT) रुड़की ने आईआईटी और आईआईएससी (IISc) बेंगलुरु में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी एमटेक (M.Tech) कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 में पास हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं, एडमिशन का पहला राउंड 11 मई 2026 से शुरू होने वाला है. 

क्या है COAP?

बता दें कि सीओएपी(COAP) पोर्टल एमटेक में एडमिशन प्रोसेस को आसान बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही भाग लेने वाले संस्थानों से उम्मीदवारों द्वारा दिए गए प्रस्तावों की स्वीकृति या अस्वीकृति का मैनेजमेंट करता है. 

कौन-कौन से संस्थान देते हैं एडमिशन?

बता दें कि गेट परीक्षा पास करना वाले छात्रों को जो संस्थान एडमिशन देते हैं उनमें आईआईटी बीएचयू, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी धारवाड़, आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी भिलाई, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गोवा, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी इंदौर, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, आईआईटी जम्मू, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी मंडी, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी पटना, आईआईटी रूड़की, आईआईटी रोपड़ और आईआईटी तिरूपति शामिल हैं.

https://coap2026.iitr.ac.in/coap2026/

सीओएपी का पूरा शेड्यूल 

  • राउंड 1- 11 मई (सुबह 10 बजे) से 13 मई (सुबह 9 बजे)    
  • राउंड 2- 17 मई से 20 मई    
  • राउंड 3- 24 मई से 27 मई    
  • राउंड 4- 31 मई से 3 जून    
  • राउंड 5- 5 जून से 10 जून    

यहां चेक करें पूरा शेड्यूल- https://coap2026.iitr.ac.in/coap2026/important-dates.php

Advertisement
  • राउंड 6- 13 जून से 17 जून    
  • राउंड 7- 20 जून से 23 जून    
  • राउंड 8- 27 जून से 1 जुलाई    
  • राउंड 9- 3 जुलाई से 5 जुलाई    
  • राउंड 10- 8 जुलाई से 10 जुलाई       

कहां मिलती है नौकरी?

गेट परीक्षा के बाद से GATE स्कोर के जरिए इंजीनियर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) की नौकरी सबसे ज्यादा डिमांड में रहती हैं. जो कंपनियां इन इंजीनियरों को नौकरी देते हैं, उनमें एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन), ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन), आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और पीजीसीआईएल (पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) जैसी शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement