scorecardresearch
 

1 महीने से 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं छात्र, सामने आ रही है ये परेशानियां 

CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 23 अप्रैल को जारी किए थे. इसके बाद मई में दूसरे बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था. 21 मई को आखिरी पेपर हुआ था लेकिन करीब महीने भर से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक रिजल्ट नहीं जारी किया गया है. ऐसे में छात्र अब परेशान है. स्कूल भले ही एडमिशन फाइनल नहीं कर रही है लेकिन फीस अप्रैल महीने से ही मांग रही है.

Advertisement
X
50 दिन बाद भी नहीं जारी हुआ 10वीं सेकंड बोर्ड का रिजल्ट.
50 दिन बाद भी नहीं जारी हुआ 10वीं सेकंड बोर्ड का रिजल्ट.

इस साल CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अभी तक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा पूरी हुई एक महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है लेकिन छात्र अभी भी कहीं एडमिशन फाइनल नहीं कर पाए हैं. सोशल मीडिया पर छात्र और अभिभावक अपनी परेशानी शेयर कर रहे हैं लेकिन बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर स्कूल एडमिशन फाइनल नहीं कर रही है लेकिन फीस की मांग अप्रैल महीने से ही कर रही है. 

छात्र और अभिभावक कर रहे हैं मांग 

CBSE ने 10वीं छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षा की स्कीम शुरू की है. इसके जरिए छात्रों को पहली यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा. लेकिन वहीं, दूसरी बोर्ड परीक्षा कंपार्टमेंट वाले छात्रों और अंकों में सुधार चाहने वालों के लिए एक मौके की तरह होगा. इस नियम के तहत दोनों परीक्षा में से जिनके नंबर अच्छे होंगे बोर्ड की ओर से वहीं रिजल्ट और बाकी हर जगह दिखाए जाएंगे. अगर मान लेते हैं कि जो छात्र पहली परीक्षा पास कर लेते हैं लेकिन उन्हें अपने नंबर से संतुष्टि नहीं हैं तो वे मैथ्स, साइंस, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं. 

6.8 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा 

बता दें कि, 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 6.8 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. इनमें से 5,25,655 ने सुधार के लिए, 85,285 ने कंपार्टमेंट के लिए और 57,914 ने कंपार्टमेंट तथा सुधार दोनों के लिए आवेदन किया था. परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई के बीच किया गया था लेकिन अब भी रिजल्ट की कोई खबर नहीं है. कई छात्रों ने 11वीं में एडमिशन ले लिया है और पढ़ाई भी चल रही है लेकिन जो छात्र अभी भी दूसरे बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वह आगे की पढ़ाई के लिए अभी भी इंतजार कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement