scorecardresearch
 

10वीं पास के लिए एयरफोर्स में नौकरी का मौका, इन पदों पर होगा सिलेक्शन, इस बेसिस पर मिलेगी सैलरी

इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप C सिविलियन श्रेणी के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर अपना करियर बनाने वाले उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर चयन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पूरा होगा. 

Advertisement
X
10वीं पास के लिए एयरफोर्स में मौका.
10वीं पास के लिए एयरफोर्स में मौका.

अगर आप भी भारतीय वायुसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास है. इंडियन एयरफोर्स ने  ग्रुप C सिविलियन श्रेणी के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास कर लिया है उनके लिए ये मौका बेहद खास है. इस भर्ती के जरिए HQ मेंटेनेंस कमांड में कुल 6 पद भरे जाएंगे. आवेदन ऑफलाइन माध्यम के जरिए संबंधित पते पर डाक से भेजना होगा. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 27 जुलाई 2026 है. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किन-किन योग्यता की जरूरत है और किस आधार पर सिलेक्शन होगा. 

लिखित परीक्षा के आधार पर सिलेक्शन

इस पद पर आवेदन करने वाले का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा से पहले ऑफलाइन भेजे गए सभी आवेदनों की जांच होगी जिसमें एज, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा. रिटन एग्जाम में पास हुए उम्मीदवारों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

क्या होनी चाहिए एलिजिबिलिटी? 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना अनिवार्य है. इसके अलावा वॉचमैन, लस्कर, गेस्टेटनर ऑपरेटर या माली के रूप में कम से कम एक साल काम का एक्सपीरियंस होना चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी.    

Advertisement

इन डॉक्यूमेंट की है जरूरत 

पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10वी की मार्कशीट, एज प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), PwBD प्रमाणपत्र, OBC के लिए नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र और EWS अभ्यर्थियों के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र की कॉपियां होनी चाहिए. इसके साथ ही आवेदन हिंदी या इंग्लिश में टाइप होना चाहिए और इसके साथ ही पासपोर्ट फोटो भी लगी होनी चाहिए. उम्मीदवारों को आवेदन कमांडेंट, IAM, IAF, विमानपुरा पोस्ट, बेंगलुरु 560017 के पते पर भेजना होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement