scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

NEET-JEE में नहीं मिल रही सफलता, तो इन क्षेत्रों में भी बना सकते हैं करियर

Photo : Pexels
  • 1/6

अक्सर ही 12वीं पास करने के बाद ज्यादातर बच्चे NEET या तो JEE परीक्षा पास कर अपना करियर बनाना चाहते हैं. लेकिन कई बार छात्र अपनी रुचि के बिना ही इनकी तैयारी शुरू कर देते हैं जिसके बाद उन्हें इन क्षेत्रों में सफलता नहीं मिल पाती. लेकिन आपको इससे निराश होने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा भी कई ऐसे कोर्स हैं जिनमें आप एक सुरक्षित करियर बना सकते हैं.  
 

Photo : Pexels
  • 2/6

मेडिकल फील्ड में केवल डॉक्टर बनना ही एकमात्र गोल नहीं होता है. मेडिकल के क्षेत्र में कई ऐसे भी कोर्स हैं जिनमें आपको NEET परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं होती है. आप चाहे तो B.Pharm या D.Pharm जैसे कोर्स कर सकते हैं. यह कोर्स करने बाद दवा कंपनियों, अस्पतालों और रिसर्च सेक्टर में नौकरी के कई शानदार ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा अगर आप नर्स बनना चाहते हैं, तो BSc Nursing का कोर्स भी एक अच्छा विकल्प है. 
 

Photo : Pexels
  • 3/6

लेकिन अगर आप कोर मेडिकल फील्ड में करियर नहीं बनाना चाहते हैं, तो पैरामेडिकल कोर्स भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं और इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. आपको रेडियोलॉजी और लैब टेक्नोलॉजी करने के बाद अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर में नौकरी मिल सकती है. 
 

Advertisement
Photo : Pexels
  • 4/6

वहीं, अगर आपकी रुचि कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी में है तो, केवल इंजीनियरिंग ही एकमात्र विकल्प नहीं है. आप चाहें तो BCA कोर्स कर आईटी सेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डेटा से जुड़े क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. लेकिन वहीं, अगर आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो BBA एक लोकप्रिय कोर्स है. इस फील्ड में नौकरी सुरक्षा और अच्छी सैलरी के लिए आप MBA कर कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी कर सकते हैं. 
 

Photo : Pexels
  • 5/6

वहीं आज के टाइम में कानून के क्षेत्र में करियर के भी कई ऑप्शन खुल गए हैं. लॉ की पढ़ाई आज के समय में एक मजबूत करियर ऑप्शन बनती जा रही है. BA LLB या BBA LLB करने के बाद वकालत, कॉरपोरेट लॉ और न्यायिक सेवाओं में करियर बनाया जा सकता है.
 

Photo : Pexels
  • 6/6

वहीं, अगर आपको इन क्षेत्रों में भी करियर बनाने में रुचि नहीं है और आप क्रिएटिव फील्ड में जाना चाहते हैं तो, फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे कोर्स आपके सपनों को पूरा कर सकते हैं. आज के दौर में जहां सोशल मीडिया तेजी से अपने पैर पसार रहा है, ऐसे में जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन का कोर्स भी युवा की पसंद बन रहा है.

Advertisement
Advertisement