scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

देश के अलग-अलग विभागों में नौकरी का चांस, जान लें सारी डिटेल, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

Photo : Pexels
  • 1/6

सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए उम्मीदवारों के पास इस समय नौकरी के कई ऑप्शन हैं. ऐसे में अगर आप लंबे समय से इन पदों पर अपना करियर बनाने का सोच रहे हैं तो, देश के अलग-अलग विभागों में जॉब्स के बेहतरीन मौके हैं. जिस भी उम्मीदवार को इस बारे में जानकारी नहीं है, वह यहां से सारी डिटेल ले सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि किन-किन विभागों में नौकरी निकली है. 
 

Photo : Pexels
  • 2/6

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कुल 275 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन पदों पर आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 23 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. वहीं, अगर एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो, यह पद के अनुसार निर्धारित की गई है. बीटेक या बी.ई या एमसीए की डिग्री के साथ 2 से 10 साल का अनुभव और इंग्लिश के साथ संबंधित क्षेत्र में भाषा का नॉलेज जरूरी है. इन पदों पर सिलेक्शन दो चरणों में होगा. पहला ऑनलाइन एग्जाम और फिर पर्सनल इंटरव्यू. वहीं, अगर सैलरी की बात करें, तो 48,480 से लेकर 12,09,40 रुपये प्रति माह तक मिल सकती है.    
 

Photo : Pexels
  • 3/6

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 560 पदों पर फार्मासिस्ट के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  इन पदों पर आवेदन 9 मार्च  2026 से शुरू होंगे, जो 29 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. वहीं, अगर एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो, PET-2025 का वैलिड स्कोर, फार्मेसी में डिप्लोमा के साथ ही यूपी स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. इन पदों पर सिलेक्शन कई चरणों में होगा. पहले PET-2025 के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद रिटन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ यह चरण समाप्त हो जाएगा. सैलरी की बात करें, तो चयनित उम्मीदवारों को 5, 200 से लेकर 20,200 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी. 
 

Advertisement
Photo : Pexels
  • 4/6

ओडिशा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर पर कुल 800 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस पद पर आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, अगर एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो, उम्मीदवारों को ओडिशा भाषा बोलना, पढ़ना, लिखना आना चाहिए.  इसके साथ ही उम्मीदवारों को ओडिशा पुलिस में एएसआई, एसआर, इंस्पेक्टर के पद पर काम का अनुभव हो. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट के साथ इंटरव्यू का आयोजन करवाया जाएगा. 
 

Photo : Pexels
  • 5/6

साथ ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड समेत 1679 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 14 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. क्ववालिफिकेशन की बात करें, तो यह पद के अनुसार तय की गई है. हालांकि, 10वीं, 12वीं पास होने के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है. सिलेक्शन प्रोसेस पर ध्यान दें तो, इसके लिए रिटन एग्जाम का आयोजन होगा. इसके बाद से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके साथ मेडिकल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. सैलरी की बात करें, तो उम्मीदवारों को हर महीने 19,500 से लेकर 1, 14, 800 रुपये तक मिल सकती है. 
 

Photo : Pexels
  • 6/6

अगर कोई उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स में अपना करियर बनाना चाहता है तो, अग्निवीर वायु के 2500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन 3 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 10 मार्च 2026 को बंद हो जाएंगे. योग्यता पद के मुताबिक निर्धारित की गई है. 12वीं में मैथ्य, फिजिक्स, इंग्लिश के साथ इससे जुड़े क्षेत्र में इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा और फिजिक्स और मैथ्य के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स किया हो. हर महीने 30 से लेकर 40 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी. 
 

Advertisement
Advertisement