scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए दस सरकारी नौकर‍ियां, ₹30 हजार तक होगी सैलरी

Sarkari Naukari: Representational Image (Pexels)
  • 1/9

साल 2026 में भी केंद्र और राज्य सरकारों के कई ऐसे विभाग हैं जहां सिर्फ 10वीं की मार्कशीट आपको एक सम्मानजनक 'पक्की सरकारी नौकरी' दिला सकती है. बस जरूरत है सही जानकारी और समय पर आवेदन की. आइए जानते हैं वो 10 सरकारी क्षेत्र जहां 10वीं पास युवाओं के लिए खुलते हैं तरक्की के दरवाजे:
 

Sarkari Naukari: Representational Image
  • 2/9

सिविल कोर्ट ग्रुप-D: न्यायपालिका में सरकारी सेवा
हर राज्य के जिला और सत्र न्यायालयों में चपरासी, अर्दली और प्रोसेस सर्वर के पदों पर समय-समय पर वैकेंसी निकलती है. इसके लिए योग्यता अक्सर 10वीं पास और कभी-कभी स्थानीय भाषा का ज्ञान मांगी जाती है. ये भर्तियाँ राज्य स्तर पर की जाती हैं.

Sarkari Naukari: Representational Image (Pexels)
  • 3/9

 रेलवे लेवल-1 (ग्रुप-D): लाखों युवाओं की पहली पसंद
भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और हेल्पर जैसे पदों के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, अब कुछ तकनीकी पदों के लिए ITI मांगा जाने लगा है, लेकिन गैर-तकनीकी पदों के लिए 10वीं पास आज भी मान्य है. इसमें रेलवे पास और अन्य सुविधाओं के साथ शुरुआती इनकम बेहतरीन होती है.

इंडिया पोस्ट GDS: बिना परीक्षा के सीधे सिलेक्शन का 'शॉर्टकट'
अगर आपकी 10वीं में अच्छे नंबर (85% से ऊपर) हैं, तो भारतीय डाक विभाग का ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद आपके लिए बेस्ट है. इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, सीधे मेरिट पर चयन होता है. इसमें काम का दबाव कम होता है और स्थानीय स्तर पर नौकरी मिल जाती है.
 

Advertisement
Sarkari Naukari: Representational Image
  • 4/9

SSC GD कांस्टेबल: वर्दी पहनने का सुनहरा मौका
BSF, CISF, CRPF और ITBP जैसे अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल बनने के लिए योग्यता सिर्फ 10वीं पास है. देश सेवा के साथ-साथ इसमें रिस्क अलाउंस और अच्छी सैलरी (लगभग ₹35,000+) मिलती है. इसके लिए आपको लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी पास करना होता है.

Sarkari Naukari: Representational Image
  • 5/9

अग्निवीर (GD): भारतीय सेना में शामिल होने का सपना
सेना में 'अग्निवीर जनरल ड्यूटी' के लिए 10वीं पास युवा पात्र हैं. उम्र सीमा 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए. 4 साल की सेवा के बाद आप 'अग्निवीर' के तौर पर कॉर्पस फंड के साथ बाहर आ सकते हैं या बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 25% परमानेंट सैनिकों में शामिल हो सकते हैं.

Sarkari Naukari: Representational Image (Pexels)
  • 6/9

DSSSB MTS: दिल्ली की लाइफस्टाइल और सरकारी नौकरी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) राजधानी के विभिन्न विभागों (जैसे शिक्षा विभाग, दिल्ली जल बोर्ड) में MTS के पदों पर भर्ती करता है. दिल्ली में पोस्टिंग होने के कारण यहाँ सुविधाएं और एचआरए (HRA) काफी अच्छा मिलता है.

Sarkari Naukari: Representational Image (Pexels)
  • 7/9

SSC MTS: केंद्र सरकार के दफ्तरों में एंट्री का सबसे बड़ा रास्ता
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल मल्टी टास्किंग स्टाफ की बंपर भर्तियां निकालता है. इसमें आपको आयकर विभाग, चुनाव आयोग और रक्षा मंत्रालय जैसे बड़े विभागों में काम करने का मौका मिलता है. इसमें काम फाइलिंग और दफ्तर के रख-रखाव का होता है और सैलरी भत्तों के साथ करीब ₹28,000 से ₹32,000 तक बैठती है.

 

Sarkari Naukari: Representational Image
  • 8/9

राज्य पुलिस (विशेष बटालियन): रक्षक बनने की तैयारी
भले ही यूपी और दिल्ली पुलिस ने सामान्य कांस्टेबल के लिए 12वीं अनिवार्य कर दी हो, लेकिन अभी भी कई राज्यों की विशेष बटालियन (जैसे झारखंड पुलिस या राजस्थान की विशेष यूनिट्स) में 10वीं पास युवाओं को मौका दिया जाता है. आवेदन से पहले अपने राज्य का ताजा नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

Sarkari Naukari: Representational Image (Pexels)
  • 9/9

DRDO/ISRO अटेंडेंट: वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका
देश के बड़े रक्षा और अंतरिक्ष संस्थानों में 'मल्टी टास्किंग स्टाफ' या 'अटेंडेंट' के पदों पर 10वीं पास युवाओं को रखा जाता है. इन संस्थानों में काम करने का माहौल बेहद अनुशासित और प्रतिष्ठित होता है. यहां भी सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 की मिलती है.

नगर निगम/स्थानीय निकाय: अपने शहर में पक्की नौकरी
नगर निगमों में सफाई कर्मचारी, वार्ड अटेंडेंट या गार्डनर जैसे पदों पर सीधी भर्ती या परीक्षा के जरिए 10वीं पास युवाओं को नियुक्त किया जाता है. राज्य सरकारों के ये पद पेंशन (पुरानी या नई) और अन्य सुरक्षा सुविधाओं के साथ आते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement