scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

23 हजार सरकारी नौकरियां, ऑनलाइन परीक्षा के बाद सिलेक्शन और लाखों रुपये की सैलरी

(Photo : ITG)
  • 1/5

क्या आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं? अगर हां, तो ये हफ्ता आपके लिए अहम हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग विभागों में 23 हजार से ज्यादा पदों पर जॉब्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. अगर आपकी भी इन पदों में दिलचस्पी है, तो इन पदों की जानकारी लेने के साथ इसपर आवेदन कर दें लेकिन पहले सारी डिटेल को एक बार पढ़ लें.
 

(Photo :ITG)
  • 2/5

IBPS ने ऑफिस असिस्टेंट समेत अन्य पर 13,706 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इन पदों पर आवेदन की शुरुआत 1 सितंबर से हो गई है, जो 21 सितंबर तक ही खुली रहेगी. पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, सीए और डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. इसपर सिलेक्शन प्रीलिम्स एग्जाम, इंटरव्यू, डीवी और मेडिकल एग्जाम के साथ पूरी होगी. चयनित उम्मीदवारों के हर महीने 60 हजार से 90 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी.
 

(Photo: ITG)
  • 3/5

रेलवे बोर्ड ने अप्रेंटिस के 4,471 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. हालांकि, इन पदों पर आवेदन 28 अगस्त से शुरू हो गए हैं, जो 27 सितंबर को बंद हो जाएंगे. इसपर 10वीं, 12वीं या ITI डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्शन मेरिट बेसिस, डीवी और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के साथ पूरा होगा और चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8,200 से 9,600 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. 
 

Advertisement
(Photo: ITG)
  • 4/5

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पर 1, 748 पदों पर आवेदन मांगे हैं. आवेदन 2 सितंबर से शुरू हैं, जो 22 सितंबर तक चलेंगे. आवेदन करने वालों के पास संबंधित विषय में बीई, बीटेक या 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए. सिलेक्शन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ पूरा होगा और उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 से 1,12, 400 रुपये की सैलरी मिलेगी. 
 

(Photo :ITG)
  • 5/5

इंडियन ओवरसीज बैंक भी पीछे नहीं है. बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिर के 291 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 29 अगस्त से आवेदन शुरू हैं, जो जल्द ही बंद होना वाले हैं. आवेदन 15 सितंबर को बंद हो जाएगा. उम्मीदवारों को पद के मुताबिक, ग्रेजुएश, बीई, सीए, सीएमए या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 48,480 से 1,05,820 रुपये की सैलरी मिलेगी. 
 

Advertisement
Advertisement