पाकिस्तान ने मंगलवार को स्वदेशी तौर पर विकसित फतह-IV ग्राउंड-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का सफल टेस्ट फायर किया. पाकिस्तानी सेना ने बताया कि इस हथियार सिस्टम को लंबी दूरी के टारगेट को ज्यादा सटीकता और घातक क्षमता के साथ निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है.
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, फतह-IV को एडवांस्ड एवियोनिक्स और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस किया गया है. टेस्ट के दौरान मिसाइल के अलग-अलग सब-सिस्टम से जुड़े अतिरिक्त तकनीकी मानकों को भी परखा गया. सेना ने कहा कि इन बदलावों का मकसद मिसाइल की सटीकता बढ़ाना और उसकी सर्वाइवल क्षमता बेहतर करना है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की एंट्री के बावजूद बेखौफ हूती, सऊदी पर दनादन बरसाईं बैलेस्टिक मिसाइलें
हालांकि, पाकिस्तान ने इस टेस्ट के दौरान मिसाइल की वास्तविक रेंज या दूसरी खास क्षमताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.
सटीकता और सर्वाइवल क्षमता पर जोर
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि टेस्ट फायर के जरिए हथियार सिस्टम में शामिल नए तकनीकी बदलावों को वैलिडेट किया गया. इनमें मिसाइल की बेहतर एक्यूरेसी और ज्यादा सर्वाइवल क्षमता से जुड़े फीचर्स शामिल हैं.
टेस्ट लॉन्च के दौरान पाकिस्तान आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और मिसाइल विकसित करने वाली एजेंसी के इंजीनियर मौजूद रहे. पाकिस्तान ने इसे अपनी मिसाइल तकनीक के विकास से जुड़ी कामयाबी बताया.
यह भी पढ़ें: वाह रे पाकिस्तान! TTP के ड्रोन से बचने के लिए चौकियों पर लगाए मछली पकड़ने वाले जाल
मई में भी हुआ था फतह-IV का टेस्ट
पाकिस्तान ने इससे पहले मई में भी फतह-IV ग्राउंड-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल का टेस्ट फायर किया था. मंगलवार को किया गया परीक्षण इसी मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का बताया गया है. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, नए वर्जन में लंबी दूरी के टारगेट को ज्यादा सटीकता से निशाना बनाने की क्षमता विकसित की गई है. हालांकि, पाकिस्तान ने एक्सटेंडेड वर्जन के सक्सेस या फेल्योर पर कुछ अपडेट नहीं दिया.