पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में 17 वर्षीय लड़की के रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास सोमवार रात एनकाउंटर में मारा गया. घटना के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है.
पुलिस प्रहलाद दास को क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के लिए घटनास्थल पर ले गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, प्रह्लाद दास ने इस दौरान एक पुलिसकर्मी से उसकी सर्विस गन छीन ली थी. प्रह्लाद दास ने पुलिस टीम पर गोली चलाई और वहां से भागने की कोशइश की. मामले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग हई. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन चंद्रपारा ग्रामीण अस्पताल ने उसे मृत घोषित किया.
स्थानीय पंचायत के उप-प्रमुख ने भी इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. बता दें, 24 अक्टूबर को 17 वर्षीय पीड़िता के लापता होने का मामला सामने आया था. 25 अक्टूबर को उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: अपने ही मंत्री पर भड़के बीजेपी विधायक, बोले- आरोपी के साथ मंच साझा करना शर्मनाक
मामले में IGP ने बताा कि आरोपी प्रह्लाद दास भागने की फिराक में था. उसने घटनास्थल पर एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
ग्राम पंचायत के सदस्य ने मामले में पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा था. और सभी चाहते थे कि आरोपी को कड़ी सजा मिले. उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस, प्रशासन और राज्य सरकार का धन्यवाद किया है.