scorecardresearch
 

UP: गाजियाबाद में विधवा से गैंगरेप, एक पुलिसकर्मी पर भी आरोप

महिला का आरोप है कि फ्लैट दिखाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर पिलाया. इसके बाद उसके साथ वहां मौजूद लोगों ने गैंगरेप किया.

Advertisement
X
आरोपी की तस्वीर
आरोपी की तस्वीर

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दिल्ली की रहने वाली विधवा महिला से गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है. हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है.

दरअसल, दिल्ली की रहने वाली विधवा महिला को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में किराये पर फ्लैट की जरूरत थी. इसके लिए महिला ने इंदिरापुरम के एक प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक से संर्पक किया. पीड़िता के मुताबिक 21  तारीख को अभिषेक ने उसे फोन कर बुलाया और फिर फ्लैट दिखाने ले गया.

महिला का आरोप है कि फ्लैट दिखाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर पिलाया. इसके बाद महिला के साथ वहां मौजूद लोगों ने गैंगरेप किया.

इस घटना के अगले दिन 22 तारीख को आरोपी अभिषेक के साथी ने महिला को कॉल किया और उसकी अश्लील तस्वीरें होने की बात कही. महिला के मुताबिक, 'कॉल पर मुझे फिर से आने के लिए कहा गया, नहीं तो फोटो वायरल करने की धमकी दी गई.' इस धमकी के बाद पीड़िता दोबारा वहां चली गई. आरोप है कि एक बार फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया.

Advertisement

महिला के मुताबिक इस शर्मनाक हरकत में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी समीर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश जारी है.

Advertisement
Advertisement