scorecardresearch
 
यूपीः दो नाबालिग लडकियों के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दो युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना डाला. यह घटना उस वक्त हुई जब लड़कियां खेतों की तरफ जा रही थीं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

यह शर्मनाक वारदात संभल जिले के कुलपहाड़ थाना इलाके की है. जहां बीती शाम पास के एक गांव में रहने वाली 15-16 साल की दो खेत में गई थीं. उसी दौरान नेम सिंह और अजय पाल नामक दो युवकों ने उन्हें वहां दबोच लिया और उनके साथ की वारदात को अंजाम दे डाला.

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद दोनों लड़कियां बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया. जिसे सुनकर परिवार वाले सकते में आ गए.

परिजनों ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement