scorecardresearch
 

लड़की से गैंगरेप कर उसे कुएं में फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप के तीन आरोपियों में से दो मोहित उर्फ कृष्णा और विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मोहित ने खुलासा किया कि लड़की उसको अच्छी तरह से जानती थी. इसी वजह से बिना कुछ सोचे-समझे वह उसके साथ गाड़ी में सवार हो गई थी. पुलिस का दावा है कि ये दोनों ही बोलेरो गाड़ी से लड़की को अगवा करके ग्रेटर नोएडा लेकर चले गए थे.

Advertisement
X
लड़की को किडनैप कर 13 दिनों तक किया गैंगरेप
लड़की को किडनैप कर 13 दिनों तक किया गैंगरेप

लड़की को किडनैप करके ग्रेटर नोएडा में लगातार 13 दिनों तक गैंगरेप करने के दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है. इस वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है. तीसरे आरोपी की पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है. वहीं, अस्पताल में भर्ती गैंगरेप पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है.

ने बताया कि गैंगरेप के तीन आरोपियों में से दो मोहित उर्फ कृष्णा और विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मोहित ने खुलासा किया कि लड़की उसको अच्छी तरह से जानती थी. इसी वजह से बिना कुछ सोचे-समझे वह उसके साथ गाड़ी में सवार हो गई थी. पुलिस का दावा है कि ये दोनों ही बोलेरो गाड़ी से लड़की को अगवा करके ग्रेटर नोएडा लेकर चले गए थे.

Advertisement

बताते चलें कि दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली नाबालिग को 22 नवंबर की रात किडनैप कर लिया गया था. इसके बाद बदमाश उसे ग्रेटर नोएडा लेकर आए. यहां उसके साथ 13 दिन तक गैंगरेप होता रहा. रविवार की सुबह उसे गोली मारकर सलेमपुर गुर्जर गांव के एक कुएं में फेंक कर फरार हो गए थे. पीड़िता की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी.


जगह: दिल्ली का उत्तम नगर इलाका
वक्त: सुबह के करीब 5.30 बजे

उत्तम नगर में रहने वाली 19 साल की वो मासूम लड़की सुबह जब सोकर उठी, तो उसे जरा भी इल्म नहीं था कि अगले कुछ पलों में उसकी जिंदगी में एक तूफान आने वाला है. वह अपने घर से दूध लेने के लिए निकली थी. तीन लड़कों ने उसे गाड़ी में अगवा कर लिया. उसको लेकर ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव गए, जहां एक फार्महाउस में 13 दिनों तक गैंगरेप किया.


वक्त: सुबह के करीब 8 बजे
जगह: सलेमपुर गांव, ग्रेटर नोएडा

सलेमपुर गांव के लोग अपना दिन शुरु ही करने वाले थे कि गांव से बाहर की तरफ एक कुएं से लोगों ने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी. जैसे ही लोगों ने कुएं के अंदर झांका तो लोगों के होश उड़ गए. 30 फुट गहरे कुएं के अंदर एक लड़की पड़ी थी जो मदद की गुहार लगा रही थी. फौरन लोगों ने उसे रस्से की मदद से बाहर निकाला. लड़की के सीने में गोली लगी थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement