मुंबई के समता नगर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड आर्मी अफसर ने कुख्यात गुंडे के छक्के छुड़ा दिए. इलाके का कुख्यात गुंडा बालाजी पाटिल हफ्ता वसूली के लिए उनकी फोटोग्राफी की शॉप पर पहुंचा था. उस समय रिटायर्ड आर्मी अफसर उत्तम पाटकर ने इसका जमकर विरोध किया.
द्वारा विरोध करने और हफ्ता देने से मना करने पर आग बबूला हुए बालाजी पाटिल ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. उत्तम ने दोनों बदमाशों का जमकर मुकाबला किया. वह दोनों से 20 मिनट तक अकेले लड़ते रहे. लोग मदद करने की बजाए तमाशबीन बने रहे.
मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. उन पर IPC की धारा 394, 384, 332, 353, 323 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.