scorecardresearch
 
थानेदार के साथ घर से भागी महिला डॉक्टर

हरियाणा के जींद में एक थानेदार पर महिला डॉक्टर को घर से भगा ले जाने का आरोप लगा है. महिला डॉक्टर के पति की तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है. जांच जारी है.

Advertisement
X
symbolic image

आरोपी थानेदार अशोक कुमार जुलाना थाने में और महिला डॉक्टर सफीदों सिविल अस्पताल में कार्यरत है. दोनों अपने-अपने घर से 10 अगस्त से लापता हैं. दोनों ही शादीशुदा हैं. महिला के दो बच्चे, तो थानेदार की एक बच्ची है.

का कहना है कि अशोक कुमार दो दिन की छुट्टी लेकर गया था. उसे 10 अगस्त सोमवार को ज्वाइन करना था, लेकिन वह नहीं आया. उसे फोन किया गया तो उसने बताया कि उसकी बेटी को पीलिया हो गया है. पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement