scorecardresearch
 

प्रॉपर्टी विवाद में एयरगन से हमला, थाने से लौट रही 59 साल की महिला को पड़ोसी ने मारी गोली

केरल के कोझिकोड में पड़ोसी से हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. कचरे और गंदगी को लेकर हुई बहस इतनी आगे बढ़ गई कि आरोपी ने अपनी पड़ोसन पर एयरगन से फायरिंग कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

Advertisement
X
पड़ोसी ने महिला पर एयरगन से फायरिंग की (Photo-Representational)
पड़ोसी ने महिला पर एयरगन से फायरिंग की (Photo-Representational)

केरल के कोझिकोड में मामूली विवाद पर एक शख्स ने अपनी पड़ोसन पर एयरगमन से फायरिंग कर दी. इस हमले में 59 साल की पुष्पलता गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनके पेट में 3 छर्रे लगे हैं. पुलिस ने 40 साल के आरोपी शिनमजीत को हिरासत में ले लिया है और उसकी एयरगन भी जब्त कर ली है. यह घटना 4 अक्तूबर की सुबह करीब 10:30 बजे की है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता का घर आस-पास है. आरोपी ने अपने घोड़ों का अस्तबल पीड़ित महिला के घर की बाउंड्री से सटाकर बना रखा था, जिससे रोज बदबू आती थी. आखिरकार गंदगी से परेशान पुष्पलता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. रास्ते से लौटते वक्त ही आरोपी ने महिला पर एयरगन से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं. 

पहले से रहा है विवाद

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पहला प्रॉपर्टी और बाउंड्री को लेकर, दूसरा कचरा फेंकने को लेकर. आरोपी शिमजित ने दो घोड़े पाल रखे हैं और उनका अस्तबल पुष्पलता के घर के पास बना दिया था.

यह भी पढ़ें: महज ₹20 के लिए हत्या... चप्पल सिलवाने के पैसे मांगने पर कहासुनी, 76 साल के मोची को उतारा मौत के घाट

Advertisement

पुष्पलता इसका लगातार विरोध करती थीं. रविवार को इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और पुष्पलता थाने चली गईं. रास्ते में दोनों के बीच फिर बहस हुई. जिसके बाद गुस्साया शिमजीत घर से एयरगन लेकर आया और पुष्पलता पर तीन फायर झोंक दिए.

छर्रे सीधे उनके पेट में लगे और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर आए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया. फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement