scorecardresearch
 

रोम: पति ने अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

रोम में नए साल के दिन एक पति ने शराब पीने के बाद अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल की खिड़की से बाहर फेंक दिया. इस घटना में महिला की दोनों टांगें टूट गई. उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. घटना से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

Advertisement
X
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

रोम में नए साल के दिन एक पति ने शराब पीने के बाद अपनी पत्नी को तीसरी मंजिल की खिड़की से बाहर दिया. इस घटना में महिला की दोनों टांगें टूट गई. उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. घटना से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

दिल दहला देने वाली यह घटना रोम के बाहरी इलाके के टोरे एंजेला जिले की है. जहां एक महिला अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से दस मीटर नीचे गैरेज की छत पर गिर गई. महिला आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने तक होश में थी. उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. उसके दोनों पैर टूट चुके थे.

महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने दंपति को गुस्से में बहस करते सुना था. साफ पता चल रहा था कि उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था और इसके बाद एक टकराने जैसी आवाज आई.

Advertisement

पुलिस के पहुंचने पर कोलंबियाई आरोपी शख्स ने अपने को अपार्टमेंट के अंदर बंद कर लिया था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले ही लिया. उसके खिलाफ शारीरिक नुकसान और घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement