scorecardresearch
 

डबल मर्डर में फरार इनामी बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है. घायल बदमाश 25 हजार का इनामी बदमाश है और कुछ माह पहले लोनी में डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहा था.

Advertisement
X
मुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा गया (प्रतीकात्मक फोटो- Aajtak)
मुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा गया (प्रतीकात्मक फोटो- Aajtak)

गाजियाबाद में मुठभेड़ का दौर लगातार जारी है. गाजियाबाद पुलिस, बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर रही है. गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है.

घायल बदमाश 25 हजार का इनामी बदमाश है और कुछ माह पहले लोनी में डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहा था. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं, घायल बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है.

25 हजार का इनामी बदमाश

लोनी के बन्थला फाटक के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बाइक सवार एक बदमाश को गोली लगी है. घायल बदमाश का नाम विशाल उर्फ छोटू है, जो 25 हजार का इनामी बदमाश है, जो बीते 20 मार्च को लोनी के गिरी मार्केट में विशाल और आकाश नामक व्यक्तियों के डबल हत्याकांड में फरार चल रहा था.

Advertisement

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

दरअसल, चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन रोकने की कोशिश कर रही पुलिस टीम पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी और भागने का प्रयास करने लगे. जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एक बदमाश को गोली लग गई.

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. घायल बदमाश से एक बाइक और अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. घायल बदमाश के फरार साथी की तलाश पुलिस कर रही है.

Advertisement
Advertisement