scorecardresearch
 
ISIS में शामिल हुआ ठाणे का एक शख्स, ATS ने दर्ज किया केस

मुंबई के ठाणे जिले के समीपवर्ती मुंब्रा का 28 वर्षीय एक शख्स खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गया है. आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक अधिनियम की धारा 16, 18, 18(बी), 20, 38 और 39 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
मुंबई के ठाणे जिले का रहने वाला है आरोपी

मुंबई एटीएस के प्रमुख अतुल कुलकर्णी ने बताया कि तबरेज नूर मोहम्मद तांबे नाम का यह व्यक्ति मिस्त्र और लीबिया जाने के लिए निकला था. वह आईएसआईएस में शामिल हो गया है. ऐसा माना जा रहा है कि तबरेज सउदी अरब के अपने एक दोस्त अली के साथ आईएसआईएस में शामिल हो गया है.

तबरेज पिछले कुछ वर्षों से अली के संपर्क में था. वे दोनों रियाद में साथ ही काम कर रहे थे. आरोपी खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच जारी है. पिछले महीने लोकसभा को सूचित किया गया था कि और सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक आईएसआईएस के 68 समर्थकों को विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया.

गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने इस साल 50 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से 11 महाराष्ट्र के हैं. उन्होंने कहा था कि दुनिया भर से लोगों की भर्ती करने के लिए और अपनी विचारधारा का प्रसार करने के लिए विभिन्न मंचों का उपयोग कर रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement