scorecardresearch
 

दिल्ली: ब्लूटूथ ऑर्डर करने पर पिता से डांटा तो बेटे ने की खुदकुशी

दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में ब्लूटूथ ईयरफोन का ऑर्डर करने पर पिता की डांट के बाद बेटे ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 16 साल के साहिल सिंह के रूप में हुई है.

Advertisement
X
बेटे ने फांसी लगाकर दी जान (प्रतिकात्मक तस्वीर)
बेटे ने फांसी लगाकर दी जान (प्रतिकात्मक तस्वीर)

राजधानी दिल्ली में एक 16 साल के किशोर को मामूली सी बात पर पिता ने डांटा तो उसने जान ही दे दी. मामला दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके का है, जहां ब्लूटूथ इयरफोन का ऑर्डर करने पर पिता की डांट के बाद बेटे ने आत्महत्या कर ली.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 16 साल के साहिल सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने जानकारी दी कि ईयरफोन का ऑर्डर देने के लिए पिता से उसे डांट पड़ी थी और उसके पिता ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार की शाम 5.30 बजे की है, साहिल अपने घर पर था. उसके पिता ने फोन पर ब्लूटूथ ईयरफोन का मैसेज आने के बाद उसे कॉल किया और डांटते हुए पढ़ाई में ध्यान लगाने की बात कही.

Advertisement

साहिल के एक रिश्तेदार ने बताया कि फोन पर पिता से बात होने के कुछ मिनट बाद ही वह अपने कमरे के छत के पंखे से लटका हुआ मिला. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता सरकारी स्कूल की एक लैब में काम करते हैं.

फिलहाल पुलिस ने साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया है, और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement