scorecardresearch
 

कोच में रेप की कोशिश, महिला ने इज्जत बचाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर लगा दी छलांग, हुआ ऐसा हाल

राजकीय रेलने पुलिस (GRP) के मुताबिक, 23 वर्षीय महिला इस घटना में घायल हो गई है, वो महिला चलती ट्रेन से उस वक्त बाहर कूद गई, जब एक व्यक्ति ने कोच में उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. बाद में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
X
महिला यात्री ने चलती ट्रेन से बाहर छलांग लगा दी (फोटो- Meta AI)
महिला यात्री ने चलती ट्रेन से बाहर छलांग लगा दी (फोटो- Meta AI)

हैदराबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां अपनी इज्जत बचाने की खातिर एक महिला ने चलती ट्रेन से बाहर छलांग लगा दी. इस घटना में वो महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन उसे मामूली चोटें आई हैं. महिला का आरोप है कि एक शख्स ने उसके साथ ट्रेन में रेप करने की कोशिश की थी.

राजकीय रेलने पुलिस (GRP) के मुताबिक, 23 वर्षीय महिला इस घटना में घायल हो गई है, वो महिला चलती ट्रेन से उस वक्त बाहर कूद गई, जब एक व्यक्ति ने कोच में उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. बाद में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि यह घटना 22 मार्च की शाम को हुई, जब वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से मेडचल के लिए एमएमटीएस (मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस) ट्रेन के महिला कोच में अकेली यात्रा कर रही थी.

महिला ने कहा कि उसके कोच में यात्रा कर रही दो महिला यात्री अलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गईं, तब लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा. और जब महिला ने इनकार कर दिया तो वह उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करना लगा, जिसके बाद वह महिला चलती ट्रेन से बाहर कूद गई.

Advertisement

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि उसके सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर पर खून बहने वाली चोटें आईं और बाद में कुछ राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. महिला ने पुलिस से कहा है कि अगर वह दोबारा उस व्यक्ति को देखती है तो वह उसे पहचान लेगी. 

पीड़िता महिला यात्री की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 75 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 131 (आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

निजी क्षेत्र की कर्मचारी महिला ने बताया कि 22 मार्च को वह अपने मोबाइल फोन का डिस्प्ले ठीक कराने के लिए मेडचल से सिकंदराबाद आई थी. तब यह घटना हुई. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement