scorecardresearch
 

फ्लैट में खून से लथपथ मिला महिला का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े, हाल ही में छोड़ी थी नौकरी

बेंगलुरु के एक किराए के फ्लैट में 34 वर्षीय पूजा दत्ता का सड़ा-गला शव खून से लथपथ हालत में मिला. पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया. पूजा झारखंड के धनबाद की रहने वाली थीं और हाल ही में नौकरी छोड़ चुकी थीं. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए आत्महत्या की आशंका है, लेकिन हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच जारी है.

Advertisement
X
महिला फिलहाल बेरोजगार थी. (Photo: Representational)
महिला फिलहाल बेरोजगार थी. (Photo: Representational)

बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किराए के फ्लैट में 34 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, शव कई दिनों पुराना था और सड़ने की स्थिति में था. घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है.

मृतका की पहचान पूजा दत्ता के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद की रहने वाली थीं. बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में एक निजी कंपनी की नौकरी छोड़ दी थी और फिलहाल बेरोजगार थीं. वह पिछले तीन वर्षों से बेंगलुरु में किराए के मकान में रह रही थीं.

महिला का नग्न शव मिला
यह मामला सोमवार को तब सामने आया जब पड़ोसियों ने घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला का नग्न शव खून के बीच पड़ा मिला. शव सड़ चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी.

हाल ही में छोड़ी थी नौकरी
जांच के दौरान कमरे से एक निजी कंपनी का पहचान पत्र मिला, जबकि कई फटे हुए कागज भी बरामद किए गए. हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Advertisement

महिला को आखिरी बार 23 अप्रैल को किराने का सामान खरीदने बाहर जाते देखा गया था. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या. फिलहाल पुलिस हर कोण से जांच कर रही है.

PTI से इनपुट के साथ

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement