scorecardresearch
 

दिवाली की पार्टी में पहली बार मिले थे सिया और चेतन, फिर शुरू हुई Love Story

पुणे के लोहगढ़ हत्याकांड की जांच में सिया गोयल और चेतन चौधरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के मुताबिक, सिया पुणे के गंगाधाम स्थित न्यू एरा सोसायटी में परिवार के साथ रहती थी, जबकि उसके पिता ड्राई फ्रूट और मसालों के कारोबार से जुड़े हैं. वहीं चेतन भी इसी व्यवसाय से जुड़ा था और उसने बीबीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी.

Advertisement
X
केतन विशाल अग्रवाल (बाएं), उनकी मंगेतर सिया गोयल (बीच में), सिया के कथित प्रेमी चेतन चौधरी (दाएं). Photo ITG
केतन विशाल अग्रवाल (बाएं), उनकी मंगेतर सिया गोयल (बीच में), सिया के कथित प्रेमी चेतन चौधरी (दाएं). Photo ITG

पुणे के चर्चित लोहगढ़ हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले से जुड़े नए तथ्य सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच में अब मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके परिवार की पृष्ठभूमि को भी खंगाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सिया गोयल पुणे के गंगाधाम इलाके स्थित न्यू एरा सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहती थी. उसके परिवार में माता-पिता और एक भाई शामिल हैं.

जांच में यह भी पता चला है कि सिया और चेतन की पहली मुलाकात पिछले साल दिवाली के दौरान आयोजित एक पार्टी में हुई थी. इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया. पुलिस अब दोनों के रिश्तों, कॉल रिकॉर्ड, मुलाकातों और आपसी संवाद से जुड़ी जानकारियों को खंगाल रही है.

ड्राई फ्रूट का कारोबार करते हैं सिया के पिता
बताया जा रहा है कि सिया के पिता प्रवीण गोयल शहर में ड्राई फ्रूट और मसालों के कारोबार से जुड़े हुए हैं और उनका अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान भी है. जांच एजेंसियां परिवार से जुड़े तथ्यों और मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.

वहीं, मामले में आरोपी बनाए गए चेतन के बारे में भी कई जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक चेतन भी ड्राई फ्रूट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था. उसने बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी. फिलहाल पुलिस उसके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Advertisement

अधिकारियों का मानना है कि मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए दोनों के बीच संबंधों की प्रकृति और घटनाओं के क्रम को समझना बेहद जरूरी है. इसी वजह से जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजी सबूतों की मदद से पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और मामले से जुड़े हर तथ्य को सत्यापित करने का प्रयास किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement